Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी: चांदी की मूर्ति भी ले गए चोर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती दानिशमदां इलाके में एक घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी हो गई। यह वारदात उस समय हुई जब परिवार के लाेग घर पर मौजूद नहीं थे। घर लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने थाना पांच की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर में पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हाे चुकी हैं।पीड़िता महक ने बताया कि वह अपने मायके गई हुई थी। जब वह वापस लौटी तो अपने कमरे का दरवाजा खुला पाया। अलमारी भी खुली हुई थी और उसमें से एक सोने की चेन, तीन अंगूठियां, एक नथ, दो सेट, गणेश जी की चांदी की मूर्ति और डेढ़ लाख रुपये की नकदी गायब थे। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया। परिवार ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें एक नकाबपोश युवक चोरी के बाद गली से भागता हुआ दिखाई दिया, लेकिन उसका चेहरा स्पष्ट नहीं हो पाया। शहर में चाेरी की घटनाओं से लाेगाें ने चिंता जताई है।

जालंधर में वारदात के बाद घर में बिखरा सामान।

जालंधर में वारदात के बाद घर में बिखरा सामान।

पुलिस बाेली- जल्द आराेपियाें काे करेंगे गिरफ्तार ; थाना पांच के एसएचओ यादविंदर सिंह ने बताया कि बस्ती दानिशमदां निवासी जतिन ने घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। चोर सोने के गहने और नकदी चुराकर ले गए हैं। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है और परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!