Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर के खांबड़ा में महिला की संदिग्ध:पुलिस ने पति को हिरासत में लिया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार, पुलिस जांच शुरू

जालंधर , (PNL) : जालंधर के देहात इलाके के गांव खांबड़ा में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतका की पहचान मनप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, महिला और उसका पति दोनों नशे के आदी थे। पुलिस ने मृतका के पति करण को हिरासत में ले लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के असल कारणों का पता चल सके।जालंधर के खांबड़ा गांव में उस वक्त दहशत फैल गई जब एक कोठी में रह रही मनप्रीत नामक महिला का शव मिला। मनप्रीत अपने पति करण के साथ अपने मालिक की कोठी में रह रही थी। मृतका के ससुर रूप लाल ने बताया कि उनका बेटा और बहू दोनों लंबे समय से नशे के आदी थे। इसी वजह से उन्हें परिवार से अलग रहना पड़ रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ASI कश्मीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति करण को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का मानना है कि करण ने ही अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा है, हालांकि शुरुआती जांच में शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। थाना प्रभारी संजीव के अनुसार, परिजनों का कहना है कि उन्हें घटना का पता तब चला जब मनप्रीत सुबह सोकर नहीं उठी। गांव की महिला सरपंच ने भी पुष्टि की है कि जोड़ा पिछले कुछ समय से वहां रह रहा था और दोनों नशे की गंभीर लत का शिकार थे। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी डर और चिंता का माहौल है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही समय और कारण को लेकर स्थिति तभी साफ होगी जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!