Monday , August 10 2026
Breaking News

जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल होने जा रही 983 पेटी अवैध शराब पकड़ी, ये थे ब्रांड, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 983 पेटी अवैध शराब बरामद की है। ये शराब लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल होनी थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान गुरदासपुर के नूरपुर के रहने वाले बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। पकड़ी गई शराब में पंजाब किंग, पंजाब राणो, किंगफीशर बीयर, रॉकबर्ग बीयर, पंजाब रसभरी, पंजाब रम, वोडका, दबंग और मोटा संतरा जैसे ब्रांड शामिल है।

SSP देहाती डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों की अगुवाई में थाना आदमपुर की पुलिस ने सूचना के आधार पर जंडूसिंघा के पास नाका लगाया हुआ था। तभी शराब से भरा कैंटर पुलिस नाके से भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके कैंटर को पकड़ लिया, जिसमें से 983 पेटी शराब बरामद की गई। एसएसपी ने बताया कि ये शराब चुनाव दौरान इस्तेमाल होनी थी। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

जालंधर वेस्ट में बीजेपी को झटका, लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर में उस समय और मजबूती मिली जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!