Sunday , May 31 2026
Breaking News

जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर हमला:तेजधार हथियार और पिस्तौल के बट से किया घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में पुरानी रंजिश के चलते एक पिता और पुत्र पर हमला किया गया। बदमाशों ने तेजधार हथियारों और पिस्तौल के बट से वार कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और थाना आठ की पुलिस को सूचना दी गई है।

घायल सोनू ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सिल्वर प्लाजा मार्केट में खाना खाने आए थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उनके बेटे निखिल का नाम लेकर उसे अकेले में बात करने के लिए बुलाया। जैसे ही निखिल उनसे बात करने गया, आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों और पिस्तौल के बट से हमला कर दिया।

तेजधार हथियार से किए वार

बेटे को बचाने के लिए सोनू आगे बढ़े, तो बदमाशों ने उनके हाथ पर भी तेजधार हथियार से वार कर दिया। हमले के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए आगे आए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार ने हमले का वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

सोनू ने इस संबंध में थाना आठ की पुलिस को शिकायत दी है। थाना आठ के जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर हमले की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

एएसआई गुरमेल सिंह ने आगे बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

नूरमहल में वाहन ने तीन महिलाओं को रौंदा:छह माह की गर्भवती महिला की मौत; दो गंभीर घायल भर्ती

जालंधर , (PNL) : नकोदर (नूरमहल) में बीती रात एक सड़क हादसे में पैदल जा रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!