Sunday , October 11 2026
Breaking News

पंजाब-चंडीगढ़ में 2 दिन बारिश की चेतावनी:आज 11 जिलों में यलो अलर्ट; तापमान 8.5°C तक गिरा, गर्मी से राहत

चंडीगढ़  , (PNL) :  पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश और ओले गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में 8.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल तापमान सामान्य से 12.4 डिग्री नीचे चल रहा है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, दो दिन (31 मई और 1 जून) गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली और तरनतारन में गरज-चमक के साथ बारिश तथा तेज हवाएं चल सकती हैं। पटियाला में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग का अनुमान है कि इसके बाद 4 जून तक मौसम शुष्क (ड्राई) रहेगा और हीट वेव से राहत बनी रहेगी।

नौतपा में देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C से ऊपर पहुंच गया है। हाई टेम्परेचर और ह्यूमिडिटी बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बनाते हैं। इससे दाद, खुजली और रैशेज जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते लक्षणों को पहचानकर बचाव के सही उपाय किए जाएं।

गर्मी के कारण दो असर

  • 8126 मेगावाट तक बढ़ी बिजली डिमांड: पंजाब में गर्मी की वजह से शनिवार को बिजली की डिमांड 8126 मेगावाट तक पहुंच गई। इस दौरान पंजाब की खुद की जनरेशन 3600 मेगावाट के करीब थी, जबकि केंद्रीय पूल से 4563 मेगावाट ली गई है। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में यह कम थी।

  • सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित: पंजाब सरकार की तरफ से सारे सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। अब स्कूल 1 जून से लेकर 30 जून तक बंद रहेंगे। स्कूल अब जुलाई में दोबारा खुलेंगे। इससे पहले चंडीगढ़ के स्कूलों में 23 मई से छुट्टियां चल रही हैं।

  • इस तरह मौसम की स्थिति बनी

    दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ना शुरू कर चुका है। यह अब अरब सागर, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है। मानसून की “सीमा रेखा” अब भारत के दक्षिण और पूर्वी समुद्री क्षेत्रों तक बढ़ चुकी है, यानी बारिश देने वाली हवाएं धीरे-धीरे अंदर की तरफ बढ़ रही हैं। अगले 4–5 दिनों में मानसून और आगे बढ़ने के लिए मौसम पूरी तरह अनुकूल है।

    इसका मतलब है कि केरल और तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में बारिश शुरू हो सकती है, बंगाल की खाड़ी के और हिस्सों में भी मानसून फैल सकता है और धीरे-धीरे मानसून और राज्यों की तरफ आगे बढ़ेगा। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवा के रूप में मौजूद है। यह ऊंचाई पर हवाओं के साथ जुड़ा हुआ सिस्टम है, जो उत्तर भारत में मौसम को प्रभावित कर सकता है।

    8 डिग्री तक गिरेगा तापमान

    मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, 31 मई, 1 जून और 5 जून को कुछ ही स्थानों पर बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिसके बाद तापमान फिर बढ़ सकता है।

    अगले 3 दिन का मौसम

    1 जून: पठानकोट, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

    वहीं, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना और बरनाला के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!