Wednesday , September 30 2026
Breaking News

चंडीगढ़ PU में सुरक्षा होगी हाईटेक:हॉस्टलों के बाहर लगेंगे 360° नाइट विजन कैमरे; पहले भी लग चुके, फिर भी घटनाएं जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी ने कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए नई योजना तैयार की है। इसके तहत लड़कों और लड़कियों के हॉस्टलों के बाहर हाई-क्वालिटी 360 डिग्री नाइट विजन कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की मदद से हॉस्टलों में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा सकेगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन इस योजना पर जल्द काम शुरू करने जा रहा है।प्रशासन का कहना है कि यह कदम बढ़ती सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए उठाया गया है। हालांकि, इससे पहले भी पीयू कैंपस में बड़ी संख्या में सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद झगड़े, चोरी और बाहरी लोगों की गतिविधियों पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं हो पाया है।डीएसडब्ल्यू (वूमन) प्रो. नमिता ने कहा कि सभी स्टूडेंट हॉस्टलों के अंदर पहले से कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन अब बाहर 360 डिग्री नाइट विजन कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। यह देखा जा सके कि हॉस्टलों में कौन आ-जा रहा है।

शरारती तत्वों की पहचान में दिक्कत

यूनिवर्सिटी में लड़कों के हॉस्टलों में झगड़े और विवाद की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं। खासतौर पर स्टूडेंट काउंसिल चुनावों के दौरान माहौल ज्यादा संवेदनशील हो जाता है। इस दौरान अलग-अलग छात्र संगठनों के समर्थकों के बीच तनातनी बढ़ जाती है, जो कई बार झगड़े का रूप ले लेती है। कई मामलों में हॉस्टलों के अंदर और बाहर समूह बनाकर विवाद किए जाते हैं, जिससे अन्य छात्रों में भी असुरक्षा का माहौल बनता है।

जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई बार यह बात सामने आई है कि इन झगड़ों में शामिल अधिकांश लोग यूनिवर्सिटी के नियमित छात्र नहीं होते, बल्कि बाहरी (आउटसाइडर्स) होते हैं। ये लोग चुनावी माहौल का फायदा उठाकर कैंपस में घुस आते हैं और विवाद को बढ़ावा देते हैं। चूंकि ये बाहरी होते हैं, इसलिए पहचान करना और उनके खिलाफ कार्रवाई करना प्रशासन के लिए चुनौती बन जाता है। कई मामलों में फुटेज होने के बावजूद आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाती, जिससे वे कार्रवाई से बच निकलते हैं।

वहीं, लड़कियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ाने वाला एक मामला सामने आ चुका है। हॉस्टल नंबर-4 में देर रात करीब 2 बजे एक युवक के घुसने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। बताया गया कि युवक बिना अनुमति हॉस्टल परिसर में दाखिल हो गया और काफी देर तक अंदर इधर-उधर घूमता रहा। इस दौरान वह किसी की नजर में नहीं आया, जो सुरक्षा में बड़ी चूक मानी गई।

बाद में जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तब इस घटना का खुलासा हुआ। कैमरों में युवक की गतिविधियां रिकॉर्ड तो हुईं, लेकिन उसकी स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी। घटना के बाद छात्राओं और अभिभावकों में नाराजगी देखी गई थी। उन्होंने हॉस्टलों की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग उठाई थी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

पंजाब यूनिवर्सिटी।

पंजाब यूनिवर्सिटी।

पहले भी लगे हैं कैमरे, फिर भी घटनाएं जारी

पीयू प्रशासन ने सत्र 2020-21 के दौरान करीब 58 लाख रुपए खर्च कर कैंपस के विभिन्न हिस्सों में नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। ये कैमरे सेक्टर-14 स्थित मुख्य गेट्स और साउथ कैंपस के कई स्थानों पर लगाए गए हैं।इसके बावजूद सेक्टर-14 मार्केट और अन्य इलाकों में मोबाइल, लैपटॉप, साइकिल और बाइक चोरी की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। कई मामलों में कैमरों में फुटेज कैद होने के बावजूद आरोपियों तक पहुंचना मुश्किल होता है।अब हॉस्टलों के बाहरी क्षेत्रों में एडवांस कैमरे लगाने से बाहरी लोगों की गतिविधियों पर बेहतर निगरानी रखी जा सकेगी और शरारती तत्वों की पहचान आसान होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!