Wednesday , August 19 2026
Breaking News

अमृतसर में बच्चों के मामूली विवाद का हिंसक रूप, VIDEO:युवकों ने हथियारों और ईंट-पत्थर से घरों पर किया हमला, महिलाओं-बच्चों को आई चोटें

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के ढप्पई इलाके में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। यह घटना थाना गेट हकीमां के अधीन क्षेत्र की है, जहां देर रात गली में जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले और धारदार हथियारों, यहां तक कि किरपानों का भी इस्तेमाल किया गया।घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें बड़ी संख्या में युवक गली में तोड़फोड़ करते और दहशत फैलाते नजर आ रहे हैं। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच हुई थी, जिसे पहले सुलझा लिया गया था। हालांकि बाद में मामला फिर भड़क गया, जब एक पक्ष ने बाहर से युवकों को बुला लिया।

40 युवकों का हमला, इलाके में दहशत

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करीब 40 युवक गली में घुस आए और घरों पर हमला कर दिया। कई घरों के शीशे तोड़े गए, गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया और महिलाओं व बच्चों में डर का माहौल बन गया। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि इलाके में नशे का कारोबार चल रहा है और पुलिस को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले।

महिलाओं-बच्चों को भी आई चोटें

पीड़ित परिवारों का कहना है कि इस हमले में बच्चों और महिलाओं को भी चोटें आई हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर न्याय नहीं मिला तो वे प्रदर्शन करेंगे।

आरोपियों को हिरासत में लिया गया

वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और इलाके में शांति बहाल की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!