Sunday , September 20 2026
Breaking News

केजरीवाल और भगवंत मान का एडिट वीडियो अपलोड करना पड़ा बंटी रोमाणा को महंगा, गिरफ्तारी के विरोध में सुखबीर धरने पर बैठे

चंडीगढ़, (PNL) : शिरोमणि अकाली दल के नेता परमबंस सिंह उर्फ बंटी रोमाणा को साइबर सेल की शिकायत पर मोहाली की मटौर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने का आरोप है। वीडियो में गाने के बोल से छेड़छाड़ की गई है। उनके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 468, 469, 500 और आईटी एक्ट की धारा-43 और 66 के तहत केस दर्ज किया है।

वहीं, गिरफ्तारी के बाद अकाली दल हरकत में आ गया है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मोहाली एसएसपी के ऑफिस पहुंचे और उन्होंने इस कार्रवाई को बदले की राजनीति बताई और अपना विरोध दर्ज कराया। बादल ने कहा कि सहायक प्रोफेसर आत्महत्या मामले में अब तक केस दर्ज नहीं किया गया है।

वहीं, इस मामले में 24 घंटे से पहले ही केस दर्ज कर लिया गया। हालांकि एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग दफ्तर में नहीं थे। इसके बाद सुखबीर बादल ने फोन पर उनसे बात की और बंटी रोमाणा की गिरफ्तारी का विरोध किया। इस बीच अकाली नेता मटौर थाने के बाहर जुटना शुरू हो गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने थाने के गेट को बंद कर दिया और किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

वहीं यूथ अकाली दल जालंधर के प्रधान सुखमिंदर सिंह राजपाल ने कहा कि यही वाली पोस्ट कांग्रेसी नेता बरिंदर ढिल्लों ने भी शेयर की थी। पुलिस ने कांग्रेसी नेता पर तो केस दर्ज नहीं किया। बंटी रोमाणा पर एक तरफा कारवाई कर दी, जो सरासर गलत है।

एक मिनट 27 सेकेंड का था वीडियो

बंटी रोमाणा ने एक मिनट 27 सेकेंड का यह विवादित वीडियो 25 अक्तूबर की शाम 4:29 बजे एक्स पर पोस्ट किया। इसे 24 घंटे में 20 हजार से अधिक व्यूज मिले हैं। वीडियो में मशहूर पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल की आवाज थी और गाने के बोल थे ”तेरी केजरीवाल नाल यारी ओए… ताइयो (तभी) मत (बुद्धि) गई है मारी ओए…”।

पता चला है कि 2014 में यूके में हुए एक कार्यक्रम का यह वीडियो है और इसे किसी ने एडिट करके अपने चैनल में डाला। इसके बाद यह वायरल हो गया। वहीं, जब बंटी रोमाणा ने इसे साझा किया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सुखबीर बादल ने कहा कि रोमाणा को गिरफ्तार करने के बजाय वीडियो एडिट करने वाले को पकड़ें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!