Thursday , April 2 2026
Breaking News

अमृतसर में मकान पर 10 राउंड फायरिंग:गेट पर गोलियों के निशान, परिवार को खोल मिले

अमृतसर , (PNL) :  अमृतसर जिले के मजीठा हलके के गांव सियालका में मंगलवार देर रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस पूरी घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। जिसे अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया है। वीडियो में साफ तौर पर गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है । जानकारी के अनुसार, करीब 9 से 10 राउंड फायरिंग की गई। घर के बाहर लगे गेट पर गोलियों के निशान मिले हैं, जबकि परिवार के सदस्यों को मौके से गोलियों के खाली खोल भी बरामद हुए हैं। गनीमत यह रही कि इस हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया है।

अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा शेयर की गई सीसीटीवी फुटेज।

परिवार में दहशत, कोई दुश्मनी होने से इनकार

परिवार के सदस्य रशपाल सिंह का कहना है कि उनका किसी के साथ कोई झगड़ा या दुश्मनी नहीं है, फिर भी इस तरह की घटना ने उन्हें दहशत में डाल दिया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।

इस घटना को लेकर सरकार और पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के डीजीपी और सीएम मान से अपील की है कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को तुरंत ठीक किया जाए, क्योंकि आम लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं।

सूचना मिलने के बाद थाना मजीठा एसएचओ अवतार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और स्थिती का जायजा लेते हुए सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को अपने कब्जे में लिया। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

AAP मंत्री बोले- रेट बढ़े तो पेट्रोल-डीजल सस्ता करेंगे:पंजाब में 100 सिलेंडर पकड़े; केंद्र ने जंग संकट पर गुमराह किया

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच देश भर में गैस सिलेंडर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!