Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अमृतसर पुलिस ने हथियार तस्करी मॉड्यूल किया बेनकाब:3 आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्तौल बरामद; सीमा पार से खेप मंगवाता था गिरोह

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय अवैध हथियार तस्करी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 6 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गई हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से पाकिस्तान आधारित हथियार तस्करों के संपर्क में थे। यह नेटवर्क अवैध हथियारों की तस्करी को अंजाम देने और उन्हें पंजाब में सक्रिय आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने का काम कर रहा था।

सीमा पार से हथियारों की खेप मंगवाता था गिरोह DGP गौरव यादव ने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया कि गिरोह सीमा पार से हथियारों की खेप मंगवाता था और उसे स्थानीय स्तर पर अपराधियों को सप्लाई करता था, जिससे राज्य में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा था। बरामद हथियारों को भी इसी नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर पहुंचाया जाना था।

अमृतसर के कैंटोनमेंट थाने में FIR दर्ज इस मामले में अमृतसर के कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है, ताकि इस पूरे नेटवर्क के आगे और पीछे के सभी लिंक का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि यह कार्रवाई केवल एक शुरुआत है और पूरे गिरोह को जड़ से खत्म करने के लिए व्यापक स्तर पर जांच की जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से चल रहे इस प्रकार के अवैध नेटवर्क को तोड़ने के लिए तकनीकी और खुफिया एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!