Wednesday , August 19 2026
Breaking News

अमृतसर में बड़ी वारदात, आंखों में मिर्ची डालकर 10.50 लाख रुपए लूट ले गए लुटेरे, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। अमृतसर में कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मी से लूट की घटना हो गई। छेहरटा थानाक्षेत्र में पुरानी चुंगी में नारंग बेकरी के नजदीक मोटरसाइकिल सवार चार नकाबपाशों ने एक युवक की आंखों में मिर्ची डाल उस पर दातरों से वार कर दिया। आरोपी जख्मी युवक से साढ़े दस लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। लुटेरे दो मोटरसाइकिलों पर आए थे।

जानकारी के मुताबिक घन्नूपुर स्थित राज एवेन्यू निवासी शरनजीत सिंह रिडएंट कैश मैनेजमेंट सर्विस में कैश कलेक्शन का काम करता है। इसके तहत वह अलग-अलग कंपनियों से कैश इकट्ठा करने के बाद बैंक में जमा करवाया करता था। रोजाना की तरह सोमवार सुबह भी उसने संधू कालोनी स्थित विशाल मेगा मार्ट से नौ लाख रुपये से कुछ ज्यादा कैश लिया।

इसके बाद इसी कालोनी में स्थित रिलायंस स्मार्ट से एक लाख रुपये से कुछ ज्यादा कैश लिया। इसके बाद वह मोटरसाइकिल पर बैंक में ये राशि जमा करवाने जा रहा था। पुरानी चुंगी स्थित नारंग बेकरी के पास वह कुछ काम के लिए रुका तो दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार नकाबपोशों ने उसे घेर लिया और उस पर दातर से वार कर उसे जख्मी करने के बाद उससे पैसों वाला भरा बैग छीन कर फरार हो गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

बिग ब्रेकिंग : जालंधर में 72 लाख की लूट, लोहा कारोबारी को बनाया निशाना, कार के शीशे भी तोड़ डाले, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। सूर्या एंकलेव इलाके में लूट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!