Sunday , November 1 2026
Breaking News

अगर आप भी यूज करते हैं Paytm तो wallet से लेकर ट्रांसेक्शन तक अब नहीं मिलेंगी ये सर्विसेज, Fastag भी नहीं कर सकेंगे रिचार्ज, पढ़ें RBI का बड़ा एक्शन

नई दिल्ली, (PNL) : RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने बुधवार को Paytm पेमेंट बैंक लिमिटेड को झटका देते हुए कई प्रतिबंध लगा दिए हैं. केंद्रीय बैंक ने इसकी जानकारी प्रेस रिलीज जारी कर दी है. आरबीआई ने बताया है कि एक्सटर्नल ऑडिटर्स की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड (PPBL) ने बैंक के दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया है.

दरअसल, मार्च 2022 में केंद्रीय बैंक ने PPBL को नए कस्टमर्स जोड़ने से मना किया था. बैंक ने PPBL से नए कस्टमर्स जोड़ने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की बात कही थी. हालांकि, जांच में पाया गया है कि पेटीएम में इसका पालन नहीं किया है, जिसके बाद क्रेंद्रीय बैंक ने PPBL पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए हैं.

बुधवार को RBI ने PPBL की तमाम सर्विसेस पर नए डिपॉजिट लेने और क्रेडिट ट्रांसेक्शन पर रोक लगा दी है. RBI ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया है कि पेटीएम पेमेंट के किसी भी कस्टमर के अकाउंट में अभी कोई डिपॉजिट या फिर क्रेडिट ट्रांजेक्शन नहीं होगा.

आम यूजर पर क्या होगा असर?

RBI के इस गाइडलाइन के बाद कई यूजर्स को चिंता सता रही हैं कि उनके Paytm अकाउंट का क्या होगा. इसे थोड़े सरल भाषा में सझना होगा. अगर आपका अकाउंट ही पेटीएम बैंक में है, तो निश्चित रूप से ये आपके लिए थोड़ी चिंता वाली बात है. हालांकि, RBI ने आदेश दिया है कि ग्राहक अपने पैसे बिना किसी रोकटोक के पेटीएम बैंक से निकाल सकते हैं.

इसके अलावा आप  पेटीएम से फास्टैग रिचार्ज नहीं कर पाएंगे. बता दें कि 31 जनवरी तक अगर आपने अपना KYC अपडेट नहीं किया होगा, तो भी आप Paytm FasTAG वैसे ही यूज नहीं कर पाते. अगर पेटीएम बैंक से कोई EMI या स्टेटमेंट पेंडिंग है, तो बेहतर होगा कि आप उसे जल्द क्लियर कर लें.

पेटीएम बैंक अकाउंट में कोई भी ट्रांसेक्शन नहीं कर पाएंगे. ना ही आप कोई टॉप-अप कर पाएंगे, गिफ्ट कार्ड भी सेंड नहीं कर पाएंगे और ना ही पेटीएम वॉलेट रिचार्ज कर पाएंगे. इसका इस्तेमाल UPI पेमेंट के लिए कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपका अकाउंट दूसरे बैंक में होना चाहिए, ना कि पेटीएम बैंक में.

29 फरवरी 2024 के बाद Paytm यूजर्स को UPI और BBPOU (भारत बिल पेमेंट ऑपरेटिंग यूनिट) जैसी सर्विसेस को छोड़कर दूसरी सर्विसेस नहीं मिलेंगी. केंद्रीय बैंक ने PPBL को 15 मार्च 2024 तक का वक्त दिया है. इस दौरान सभी पाइपलाइन ट्रांजेक्शन और नोडल अकाउंट्स को सेटल करना होगा.

29 फरवरी तक है मौका

नए प्रतिबंध 29 फरवरी के बाद लागू होंगे. उसके बाद किसी Paytm कस्टमर के अकाउंट, वॉलेट, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, वॉलेट, FasTags, NCMC कार्ड में ना तो कोई डिपॉजिट होगा ना ही क्रेडिट ट्रांजेक्शन हो पाएगा. हालांकि, कस्टमर्स अपने अकाउंट में मौजूद बैलेंस के खत्म होने तक तमाम सुविधाओं को यूज कर सकेंगे.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!