Wednesday , September 9 2026
Breaking News

शॉल ओढ़ाया, पैर छुए… कौन हैं माखनलाल सरकार जिनका पीएम मोदी ने शुभेंदु के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में किया सम्मान

न्यूज डेस्क, (PNL) : पश्चिम बंगाल के कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे. ऐसे में पीएम मोदी ने मंच पर एक बुजुर्ग के पैर छुए, उन्हें शॉल उढ़ाया और मुस्कुराकर गले लगाया. पीएम मोदी ने उनका सम्मान किया. इस तस्वीर को देखकर हर किसी के मन में एक सवाल उठा कि आखिर ये बुजुर्ग व्यक्ति कौन हैं, जिनके पीएम मोदी ने पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया? ये बुजुर्ग पश्चिम बंगाल में BJP के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक हैं. इनका नाम माखनलाल सरकार है. इनकी उम्र 98 साल है. माखनलाल सरकार आजादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती दौर के जमीनी स्तर के नेताओं में से एक हैं. 1952 में उन्हें कश्मीर में भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ होने पर गिरफ्तार कर लिया गया था.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!