Wednesday , September 9 2026
Breaking News

होर्मुज के पास कार्गो जहाज आग लगने के बाद डूबा, 1 भारतीय की मौत, 17 को बचाया

न्यूज डेस्क, (PNL) : होर्मुज स्ट्रेट के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. एक लकड़ी के कार्गो जहाज में आग लगने के बाद वह पलट गया. इस हादसे में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य भारतीय घायल हो गए. जहाज पर कुल 18 भारतीय चालक दल के सदस्य मौजूद थे. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, हादसे के बाद पास से गुजर रहे एक दूसरे जहाज ने तुरंत मदद की और 17 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया. घायलों को इलाज के लिए दुबई ले जाया गया है. सभी की हालत फिलहाल सुरक्षित बताई जा रही है.

चीनी टैंकर पर हमला हुआ था

होर्मुज स्ट्रेट के पास एक चीनी तेल टैंकर पर हमला होने के बाद जहाज के कर्मचारियों में डर और तनाव बढ़ गया है. चीन की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान युद्ध शुरू होने के बाद किसी चीनी तेल टैंकर पर यह पहला बड़ा हमला माना जा रहा है. इस जहाज का नाम JV इनोवेशनल है. यह तेल और केमिकल ले जाने वाला बड़ा टैंकर है, जो मार्शल आइलैंड्स के झंडे के तहत चलता है.

जहाज करीब 173 मीटर लंबा है और इसे साल 2004 में बनाया गया था. सोमवार को जहाज ने आसपास के दूसरे जहाजों को संदेश भेजकर बताया कि उसके डेक पर आग लग गई है.

हमला किसने किया, नहीं पता

जहाज के चीफ इंजीनियर लियू ने कहा कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला किसने किया. यह भी पता नहीं चल पाया है कि हमला जानबूझकर किया गया या कोई दुर्घटना थी. उन्होंने बताया कि जहाज उस समय चल भी नहीं रहा था, इसलिए किसी को हमले की उम्मीद नहीं थी.

इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन जहाज पर मौजूद सभी लोग काफी घबरा गए हैं. टैंकर पर कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें 10 से ज्यादा चीनी नागरिक थे. बाकी कर्मचारी म्यांमार और इंडोनेशिया के थे.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!