Friday , September 11 2026
Breaking News

शिव मंदिर में माथा टेकने के बाद पंजाब के नए गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने ली शपथ, सीएम भगवंत मान रहे मौजूद

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के नए गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने आज राजभवन में पद की शपथ ली। पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस ने उन्हें शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान उपस्थित रहे। पदभार संभालने से पहले कटारिया ने चंडीगढ़ के सेक्टर 8 सी में शिव मंदिर में माथा टेका। मंदिर के अध्यक्ष एवं चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की और मंदिर कमेटी ने उनका अभिनंदन किया।

इससे पहले मंगलवार को कटारिया चंडीगढ़ पहुंचे थे। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा ने उनका स्वागत किया। मंगलवार को राज्यपाल कटारिया को राजभवन में पंजाब पुलिस की ओर से उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं कटारिया

गुलाब चंद कटारिया राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य भी हैं। वे राजस्थान सरकार के गृहमंत्री रह चुके हैं। इससे पहले वे ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री भी रह चुके हैं। उनका जन्म राजस्थान के उदयपुर में 13 अक्तूबर 1944 को हुआ था। 1977 में गुलाब चंद कटारिया ने पहली बार छठी राजस्थान विधानसभा के लिए उदयपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा और विजयी हुए।

गुलाब चंद कटारिया भारतीय जनता पार्टी से एक भारतीय राजनीतिज्ञ भी हैं। क्योंकि इन्हें राजनीति का लंबा अनुभव है। गुलाब चंद कटारिया ने 11 चुनाव लड़े, जिनमें से नौ जीते हैं। उदयपुर से वे 9वीं लोकसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!