Saturday , September 5 2026
Breaking News

शिक्षक दिवस पर CM बोले- मैं अध्यापक का बेटा हूं:गुरु बहुत सुंदर लोग हैं, मोहाली में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम शुरू

मोहाली , (PNL) : शिक्षक दिवस के मौके पर पंजाब सरकार की ओर से आज मोहाली में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह शुरू हो गया है। सेक्टर-62 स्थित विकास भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्य रूप से शामिल हुए। मुख्यमंत्री इस दौरान प्रदेश के शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।

इस मौके मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सभी होनहार गुरु यहां बैठे हैं। यह गुरु-चेले का रिश्ता होता है। वह आज मेरे सामने बैठे हैं। वह पंजाब के बहुत ही सुंदर लोग हैं। मैं खुद एक अध्यापक का बेटा हूं। मुझे पता है कि टीचर की जिंदगी में क्या-क्या मुश्किलें और दिक्कतें होती हैं। मैंने इन्हें घर पर देखा है।

उन्होंने कहा कि जब आप स्कूल जाते थे तो पहले स्कूल में सब कुछ हेड मास्टर पर होता था। कुर्सी टूटी-खराब हो गई, तब भी हेड मास्टर। बाथरूम ठीक नहीं है, तब भी हेड मास्टर। रजिस्टर हाई स्कूल में लेकर जाना पड़ता था, हाजिरी दिखानी होती थी। किसी की छुट्टी मंजूर करनी है तो हेड मास्टर। छुट्टी या फीस माफी की अर्जियां भी हेड मास्टर के पास होती थीं।

उन्होंने कहा कि इसके बाद मैंने शिक्षा मंत्री से बात की कि हेड मास्टर को थोड़ा रिलैक्स किया जाए। स्कूल विद्या का मंदिर है। पहले सरकारी स्कूलों में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग नहीं होती थी, जबकि प्राइवेट स्कूलों में होती थी। इसके बाद हमने सरकारी स्कूलों में भी इसे शुरू करवाया, ताकि माता-पिता को पता चले कि बच्चों को कौन-कौन से अध्यापक पढ़ा रहे हैं।

अध्यापक को भी पता चले कि छुट्टी के बाद बच्चा किन हाथों में जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली मीटिंग में 24 लाख माता-पिता आए हैं। इसमें विकसित वाला भी सवारी छोड़कर आया था। उसका कहना था कि मैं आज बच्चों के बारे में जानना चाहता हूं।

सीएम ने कहा कि हम 2021 में 27वें नंबर पर थे। 2022 में हमारी सरकार बनी। चार सालों के बीच में हमने स्कूलों का कायापलट किया। आज पंजाब का हर बच्चा बेंच पर बैठकर पढ़ता है। स्कूलों के बाथरूम, चारदीवारियां, क्लेरिकल स्टाफ और टीचिंग स्टाफ की भर्ती की गई है। उनकी ट्रेनिंग भी करवाई गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अजनाला में मामूली विवाद के बाद चली गोली:कांग्रेस नेता गंभीर घायल, अमृतसर रेफर; पुलिस जांच में जुटी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के अजनाला में बीती देर रात मामूली विवाद के बाद गोली …

जालंधर में जन्माष्टमी मेले में हथियारों से हमला:युवकों के 2 गुटों ने एक-दूसरे को दातर मारी, छेड़छाड़ का आरोप

जालंधर , (PNL) : जालंधर के माता रानी चौक में जन्माष्टमी पर दो गुटों में तेजधार …

IND W vs PAK W: 100 छक्के और वर्ल्ड रिकॉर्ड… डबल धमाल को Smriti Mandhana तैयार, Pakistan की खैर नहीं

स्पोर्ट्स , (PNL) :  Women’s T20 Asia Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होने …

लुधियाना में स्विमिंग पूल के किनारे बच्चे की मौत, VIDEO:नहाने के बाद बैठा, उठते ही लड़खड़ाया; फिर गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 15 साल के एक बच्चे की स्विमिंग पूल के किनारे …

जालंधर में कल होगा ड्रोन शो:गुरु रविदास प्रकाश पर्व पर दिखेगा अद्भुत नजारा, SDM ने देखी तैयारियां

जालंधर , (PNL) : जालंधर में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!