Saturday , May 30 2026
Breaking News

विराट कोहली को बर्थडे विश करते हुए अनुष्का ने ऐसा क्या लिख दिया? इंटरनेट पर मची सनसनी

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें इडेन गार्डेन्स कोलकाता में आमने-सामने है. वहीं, आज भारतीय दिग्गज विराट कोहली अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने विराट कोहली के जन्मदिन के लिए स्पेशल इंतजाम किया है. विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के बर्थडे पर क्या पोस्ट किया?

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की तस्वीर लगाई है. इस फोटो में विराट कोहली गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं. इस फोटो कैप्शन में अनुष्का शर्मा ने लिखा है- तुम जिंदगी के हर रोल में बेहतरीन रहे हो. किसी तरह यशस्वी टोपी में तुम और पंख जोड़ते जा रहे हो. आई लव यू इस जिंदगी और इसके आगे और हमेशा. हर आकार, हर समय, चाहे हालात जो हो.

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली का फॉर्म शानदार रहा है. अब तक विराट कोहली ने 7 मैचों में 92.20 की एवरेज से 442 रन बनाए हैं. विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर है. इस फेहरिस्त में साउथ अफ्रीकी ओपनर क्विंटन डी कॉक पहले नंबर पर हैं. क्विंटन डी कॉक ने 8 मैचों में 545 रन बनाए हैं. जबकि न्यूजीलैंड के रचिन रवीन्द्र दूसरे नंबर पर हैं. रचिन रवीन्द्र के बल्ले से 8 मैचों में 74.71 की एवरेज से 523 रन निकले हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब निकाय चुनावों में AAP का दबदबा, अब तक 800 से ज्यादा सीटें जीती, कपूरथला नगर निगम में कांग्रेस को बहुमत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!