Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लैंडिंग से ठीक पहले इंडिगो विमान का इंजन फेल, चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग; 224 यात्री थे सवार

न्यूज डेस्क, (PNL) : चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार (11 अगस्त) देर रात एक इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. बताया जा रहा है कि कोलकाता से आ रही फ्लाइट का बीती देर रात को इंजन फेल हो गया था. जिसकी वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया. इस फ्लाइट में कुल चालक दल समेत कुल 224 लोग सवार थे.जानकारी के मुताबिक कोलकाता से आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट के लैंडिंग से ठीक पहले बाएं इंजन में खराबी आ गई थी. इसके चलते इमरजेंसी लैंडिंग हुई. इसके चलते चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई. इस घटना से हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E-723, जिसमें 224 लोग सवार थे. यह फ्लाइट कोलकाता से चेन्नई आ रही थी. फ्लाइट ने 11 अगस्त की रात 11:29 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की. इस फ्लाइट को रात 11:30 बजे पहुंचना था, लेकिन लैंडिंग की तैयारी के दौरान ही पायलट को पता चला कि फ्लाइट बायां इंजन खराब हो गया है.इसके बाद पायलट ने बिना देर किए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC ) को इसकी जानकारी दी. इसके बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग के लिए इमरजेंसी उपाय शुरू कि. विमान रात 11:37 बजे रनवे 25 पर सुरक्षित उतरा, जिसमें सवार सभी 224 लोग सुरक्षित थे और किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है.

फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग के करीब 10 मिनट बाद 11:47 बजे फुल इमरजेंसी वापस ले ली गई. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक घटना के बाद चेन्नई एयरपोर्ट का सामान्य संचालन प्रभावित नहीं हुआ और सभी फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य रूप से जारी रहे. फिलहाल अधिकारियों ने इंजन में आई खराबी के कारणों की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है.इससे पहले बीते 4 अगस्त को थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस आया था. इस घटना में चालक दल समेत 17 लोग घायल हो गए थे.घटना ओडिशा के झारसुगुड़ा के पास हुई, जब एयरबस A320 करीब 36,220 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। हालांकि, बाद में फ्लाइट की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग हुई. फिलहाल इस घटना की जांच की जा रही है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!