Wednesday , September 30 2026
Breaking News

लुधियाना में ATM कार्ड बदलकर ठगी: ₹1.25 लाख उड़ाए, महिला के घर के पैसे से खरीदे बूट-कपड़े

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना के चीमा चौक के पास पीएनबी बैंक के एटीएम में एक महिला नौसरबाजों की ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने चालाकी से एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से करीब सवा लाख रुपए निकाल लिए। इसके बाद नौसरबाजों ने कपड़े और बूट खरीद कर शापिंग भी की।

उन दुकानों में भी ठगों के चेहरे सीसीटीवी में कैद हो गए। नौसरबाज दुकान पर जब कपड़े और बूट खरीद रहे थे तो वहां एटीएम का पासवर्ड भूल रहे थे। खरीददारी करने के बाद आपस में इन ठगों में सामान खरीदने के बंटवारे को लेकर बहसबाजी भी हुई।

4 दिन पहले एटीएम पर गई थी पैसे निकलवाने

पीड़ित पूजा ने बताया कि वह शेरपुर की रहने वाली है। 4 दिन पहले एटीएम से पैसे निकालने गई थी। उस समय एटीएम के अंदर दो युवक पहले से मौजूद थे, जबकि उनका एक साथी बाहर एक्टिवा पर बैठा हुआ था। जैसे ही उसने मशीन में कार्ड डाला, एक युवक ने कहा कि मशीन खराब है और दूसरी मशीन से पैसे निकालने को कहा।

पूजा ने बताया कि वह उनकी हरकतों से घबरा गई थी। उसने दूसरी मशीन में कार्ड डाला तो पीछे खड़े युवक ने उसका पिन देख लिया। इसी दौरान आरोपियों ने बहाने से उसका कार्ड हाथ में लेकर बदल दिया। महिला को इसका पता नहीं चला और वह वहां से चली गई।

नौसरबाज दुकान पर कपड़ों की खरीददारी करता हुआ।

नौसरबाज दुकान पर कपड़ों की खरीददारी करता हुआ।

अलग-अलग जगहों पर की खरीददारी

आरोपियों ने अलग-अलग जगहों पर खरीदारी और कैश निकाला। किदवई नगर स्थित पिंडी प्लाजा के सामने कपड़ों की दुकान पर करीब 20 हजार रुपए का भुगतान किया गया। इसके अलावा डिवीजन नंबर 3 चौक के पास जूतों की दुकान से खरीदारी की गई। जनता नगर के एटीएम से कई बार 10-10 हजार रुपए निकाले गए। कुल मिलाकर करीब 1.25 लाख रुपए की ठगी की गई।

घर खरीदने के लिए जोड़े थे पैसे

पीड़िता ने बताया कि उसने यह रकम घर खरीदने के लिए जमा की थी और वह साफ-सफाई का काम करती है। घटना के बाद उसने जनकपुरी पुलिस चौकी और थाना डिवीजन नंबर 2 में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पुलिस चौकी से 700 मीटर पर हुई वारदात

घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जिस स्थान पर यह वारदात हुई, वहां से जनकपुरी पुलिस चौकी की दूरी करीब 700 मीटर है। थाना डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ जसवीर सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!