Wednesday , July 29 2026
Breaking News

जालंधर में ऊंचे ट्रक से टकराकर हाई-वोल्टेज तार टूटी, बस स्टैंड के पास हादसा; सप्लाई बंद, मरम्मत जारी

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर बस स्टैंड के पास बुधवार देर रात सामान से लदे ऊंचे ट्रक की चपेट में आने से बिजली की हाई वोल्टेज तार टूटकर सड़क पर गिर गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिजली सप्लाई बंद करवाई और राहत कार्य शुरू किया।यह घटना जालंधर के संविधान चौक के पास स्थित सरकारी डंप वाली सड़क पर हुई, जो बस स्टैंड की ओर जाती है। लुधियाना से एक ट्रक (नंबर: PB 10 FV 2539) आ रहा था, जिसमें मशीनरी और अन्य सामान लदा था। जैसे ही ट्रक होटल किंग और देश भगत हॉल की ओर मुड़ा, उसकी ऊंचाई अधिक होने के कारण ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तार उसमें फंस गई और टूटकर सीधे सड़क पर आ गिरी।सड़क पर तार गिरते ही वहां से गुजर रहे राहगीरों में हड़कंप मच गया। हादसे के तुरंत बाद बिजली विभाग को सूचित किया गया, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए इलाके की बिजली सप्लाई काट दी। इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

बीच सड़क पर टूटकर गिरी तारे।

बीच सड़क पर टूटकर गिरी तारे।

बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज एसआई दिलबाग सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रक की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और बिजली विभाग के कर्मचारियों की मदद से तारों को हटवाने का काम शुरू करवाया।ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह लुधियाना से वाशिंग मशीनें और अन्य मशीनरी लेकर जालंधर के बस स्टैंड के पास छोड़ने जा रहा था। उसे तार की कम ऊंचाई का अंदाजा नहीं लगा। ड्राइवर सुरक्षित है और ट्रक में भी किसी तरह की आग या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर लाइनों को ठीक करने में जुटे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मरम्मत का काम पूरा कर बिजली व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के सामने पंजाब प्रेस क्लब में हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेंबरों को रोके जाने पर पत्रकारों का विरोध

जालंधर, (PNL) : पंजाब प्रेस क्लब में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!