Tuesday , October 13 2026
Breaking News

लुधियाना में 5वीं की छात्रा से रेप:फेसबुक पर युवक ने दोस्ती की, घर में घुसकर धमकाया; मां मेकअप आर्टिस्ट

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने 14 साल की नाबालिग से रेप कर उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी भावेश कुमार (30) के खिलाफ BNS की धारा 65(1) और POCSO एक्ट की धारा 4 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग ने बताया कि 4-5 महीने पहले उसकी फेसबुक के जरिए भावेश कुमार से जान-पहचान हुई थी। सोशल मीडिया से शुरू हुई यह बातचीत जल्द ही फोन कॉल में बदल गई और आरोपी बच्ची को अपनी बातों में उलझाने लगा। पीड़िता की मां पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं और अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहती हैं।

आरोपी ने नाबालिग पर मिलने का दबाव बनाया 28 सितंबर की रात को जब मां काम पर गई हुई थी, तब आरोपी ने नाबालिग पर मिलने का दबाव बनाया। दबाव में आकर लड़की ने उसे घर बुला लिया, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।डरा-धमकाकर नाबालिग के साथ कई बार रेप वह उसे डरा-धमकाकर उसके साथ कई बार रेप करता रहा और रोज मिलने के लिए तंग-परेशान करने लगा। पिछले कुछ दिनों से 5वीं कक्षा की छात्रा काफी डरी-सहमी रहने लगी थी। जब मां ने बेटी का यह डर देखा और उससे प्यार से पूछा, तो इस सच का खुलासा हुआ।

मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कानून के मुताबिक, 14 साल की नाबालिग की सहमति की कोई कानूनी अहमियत नहीं होती और यह एक गैर-जमानती व गंभीर अपराध है। इस मामले की जांच लेडी एसआई कुलविंदर कौर कर रही हैं। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में नशा-तस्करी और हथियार-सप्लाई करने वाले 5-मॉड्यूल का भंडाफोड़:10 गिरफ्तार; 1 ड्रोन, 6 पिस्तौल और 4.409 किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने …

ट्रेवलिंग व्लॉगर बोला- गोल्डन टेंपल में बदसलूकी हुई:रोते हुए बोला- मुझे पैरों में गिराया; SGPC ने कहा- यहां वीडियो बनाना मना है

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के गोल्डन टेंपल में रात के समय व्लॉग बनाने पहुंचे व्लॉगर …

जालंधर में महिला से सोने की चेन झपटी CCTV:हफ्ते भर के अंदर स्नेचिंग की दुसरी वारदात, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैट के व्यस्त सदर बाजार इलाके रविवार को दिन के उजाले …

जालंधर सेंट्रल हलके में कटे ज्यादा वोट:किसी घर में 100 तो कहीं खंडहरों में थे मतदाता, 15 लाख हुई संख्या, महिलाओं से ज्यादा पुरुष

जालंधर , (PNL) : चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया …

जालंधर में दो मेडिकल स्टोरों पर रेड:नशीली गोलियां बरामद, जेल से छूटे बाप-बेटे फिर हिरासत में; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

जालंधर  , (PNL) : जालंधर पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बस्ती बावा खेल …

बिग ब्रेकिंग : मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, मेडिकल स्टोर संचालक पर गोलियां मारने का आरोप

मानसा, (PNL) : पंजाब के मानसा से एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। …

बड़ी खबर : पंजाब के सीएम भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मण को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मण को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी …

लुधियाना में बहू ने ससुर की कार का शीशा तोड़ा:आईफोन-बैग और कैश चुराया, पति के साथ चल रहा तलाक का के

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक व्यक्ति ने अपनी बहू व उसके साथी पर कार …

लुधियाना MC हाउस की बैठक:₹82 करोड़ के मैकेनिकल स्वीपिंग टेंडर पर होगा हंगामा; कांग्रेस पार्षद नकली नोटों की बोरी लेकर पहुंचे थे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना नगर निगम के जनरल हाउस की बैठक सोमवार दोपहर 3 बजे …

लुधियाना में बेखौफ बदमाश! इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, फैली दहशत

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन में राइटवे वीजा कंसल्टेंट्स के दफ्तर पर …

पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश से सर्दी का अहसास:टेम्परेचर सामान्य से 8.6 डिग्री नीचे, 48 घंटे का अलर्ट; संगरूर में 37.5 MM बारिश

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश के बाद मौसम बदल गया है। अब …

अमृतसर में संदिग्ध ड्रोन दिखने से 3 फ्लाइट डायवर्ट:एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों ने किया हंगामा; सितंबर में भी प्रभावित हुई थीं 7 उड़ानें

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास रविवार देर …

अमृतसर में प्लॉट से असॉल्ट राइफल बरामद:गश्त के दौरान पीले रंग का लिफाफा मिला; मिलिट्री इंटेलिजेंस ने किया अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में लुहारका रोड के पास एक प्लॉट से असॉल्ट राइफल बरामद …

जालंधर में बर्थडे पार्टी में दातर से हमला:4 युवकों के खिलाफ FIR, परिजन बोले- आरोपियों को अरेस्ट नहीं कर रही पुलिस

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी एरिया के शेर सिंह कॉलोनी पुल पर …

परगट सिंह ने AAP नेताओं को कहा खस्सी:पहली बार एग्रेसिव भाषण और हार्ड शब्द यूज किए, ताजपोशी दौरान चन्नी को चालाक बताया

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट से कांग्रेस MLA और नवनियुक्त कांग्रेस सूबा प्रधान परगट सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!