Thursday , July 30 2026
Breaking News

लुधियाना में 40 दिन की नवजात को बनाया बंधक:मामा ने बच्ची समेत खुद को कमरे में बंद किया, धमकियां दीं; 4 घंटे बाद रेस्क्यू

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जोधेवाल इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मामा ने अपनी 40 दिन की मासूम भांजी को उठाकर खुद को कमरे में बंद कर लिया और जान से मारने की धमकियां देने लगा। परिवार ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाकर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पैसों के लिए करता था परेशान

जानकारी के अनुसार, बच्ची की मां हरनाल कौर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई गुरअनमोल सिंह अक्सर पैसे मांगता रहता था और न देने पर मारने की धमकियां देता था। इस संबंध में पहले भी थाना बस्ती जोधेवाल में शिकायत दी जा चुकी थी।

मां की गैरमौजूदगी में घर में घुसा

घटना 26 अप्रैल, 2026 की है। आरोपी गुरअनमोल सिंह निवासी गांव काकोवाल मां पनदीप कौर की गैरमौजूदगी में घर में घुस गया। उसने अपनी बहन हरनाल कौर की 40 दिन की बेटी इलाहीनूर को जबरन उठा लिया।

कमरे में बंद होकर देता रहा धमकियां

इसके बाद आरोपी बच्ची को लेकर घर के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में चला गया और अंदर से खुद को बंद कर लिया। इस दौरान वह बच्ची और खुद को जान से मारने की धमकियां देता रहा, जिससे परिवार में दहशत फैल गई।

4 घंटे बाद पुलिस ने किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही थाना जोधेवाल पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कमरे का दरवाजा खुलवाया। परिवार ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी गुरअनमोल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ BNS की धारा 333, 140(3) और 351 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Commonwealth Games 2026: India-Pakistan के बॉक्सर में हो सकता है फाइनल, ये है समीकरण

न्यूज डेस्क, (PNL) :  Commonwealth Games 2026 की बॉक्सिंग रिंग में भारत-पाकिस्तान का फाइनल. इसके …

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!