Wednesday , November 11 2026
Breaking News

लुधियाना में 3 नाबालिग बच्चे लापता:घर से गली में खेलने निकले थे, घंटों बाद भी नहीं लौटे; परिजनों ने हर जगह तलाशा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के टिब्बा इलाके में तीन बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। तीनों घर से गली में खेलने के लिए निकले थे, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटे। परिजनों और आसपास के लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इन बच्चों के माता-पिता मजदूरी और किराना की दुकान चलाते हैं।तीनों बच्चे 22 सितंबर को दोपहर डेढ़ बजे घर से निकले थे। शिकायतकर्ता नरिंदर कौर निवासी गांव जगीरपुर नजदीक गली नंबर-1, टिब्बा रोड ने बताया कि बेटी प्रभदीप कौर (12) और बेटा अरशदीप सिंह (11) पड़ोस में रहने वाली जसविंदर वर्मा की बेटी राधिका (16) के साथ खेलने के लिए गली में गए थे।पुलिस ने अभी तक 25 से अधिक CCTV चेक किए बच्चे कुछ समय बाद वहां से बिना बताए कहीं चले गए। परिवार ने आसपास के इलाकों के अलावा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने निजी स्वार्थ के लिए तीनों बच्चों को अपनी नाजायज हिरासत में लेकर कहीं छिपाकर रखा हो सकता है। फिलहाल पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने अभी तक 25 से अधिक CCTV चेक किए हैं।

लापता तीनों बच्चे CCTV में कैद।

लापता तीनों बच्चे CCTV में कैद।

थानों और चौकियों में लापता बच्चों की सूचना भेजी तीनों बच्चे मेहरबान इलाके में नजर आए। फिलहाल पुलिस इन्हें लोकेट करने की कोशिश कर रही है। वीडियो में बच्चों के साथ अभी तक कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया है। फिर भी पुलिस अधिकारियों ने सभी थानों और चौकियों में लापता बच्चों की सूचना भेजी है।BNS की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज मामले की सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बच्चों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटा रही है।ASI बोले- तीनों बच्चों की तलाश की जा रही है ASI बलजीत सिंह का कहना है कि तीनों बच्चों की तलाश की जा रही है। इनके माता-पिता लेबर वर्क करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मेहरबान इलाके से मिली फुटेज में तीनों बच्चे अकेले जाते हुए नजर आए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!