लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस दौरान एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसा गिल नहर के पास डी-मार्ट के सामने गुरुवार देर रात हुआ।मृतक की पहचान रोहित कुमार (20) और घायल की पहचान परवीन के रूप में हुई है। दोनों बस्ती जोधेवाल के बापू स्कूल इलाके में रहते थे और मूल रूप से नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और परिचित मौके पर पहुंचे।
सिग्मा कॉलेज में कर रहा था बी-फार्मेसी की पढ़ाई रोहित के भाई वरिंदर कुमार ने बताया कि वह सिग्मा कॉलेज से बी-फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था। दो दिन पहले ही उसने कॉलेज में एडमिशन करवाई थी। वह दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। परिवार के मुताबिक, रोहित के पिता सुरक्षा कर्मचारी के रूप में काम करते हैं।
मृतक के भाई वरिंदर कुमार जानकारी देते हुए।
कनाल रोड पर एक एंबुलेंस गलत दिशा में खड़ी थी एक अन्य इलाका निवासी ने बताया कि रोहित कॉलेज से वापस लौट रहा था। कनाल रोड पर एक एंबुलेंस गलत दिशा में खड़ी थी। एक्टिवा उससे टकराई और पीछे से आ रहा ट्रक उन पर चढ़ गया। पता चला है कि ट्रक और एंबुलेंस वाला भी भाग गया है। थाना सदर की पुलिस से मांग है कि दोनों आरोपियों को पकड़ा जाए।
CCTV फुटेज से ट्रक की पहचान में जुटी पुलिस हादसे के बाद चौकी मराडो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर हादसे की पूरी घटना, ट्रक की रफ्तार और चालक की भूमिका का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों ने जिम्मेदार ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।