Thursday , June 18 2026
Breaking News

लुधियाना में सड़क किनारे मिला युवक का शव:राहगीरों ने देखा, गर्मी या अटैक से मौत की आशंका; CCTV खंगाल रही पुलिस

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में स्थित त्रिकोणी पार्क के पास गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिला। राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे जमीन पर पड़ा देखा। मृतक ने काले रंग की पैंट और धब्बेदार शर्ट पहन रखी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह जब लोगों की नजर युवक पर पड़ी तो उन्होंने उसे उठाने और उसकी हालत जांचने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद लोगों ने तुरंत थाना मॉडल टाउन पुलिस को सूचना दी।

शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू

थाना मॉडल टाउन की एसएचओ गुरशिंदर कौर ने बताया कि सुबह पुलिस को एक व्यक्ति के सड़क पर पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई। मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई गई, लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत गर्मी या अचानक आए किसी अटैक के कारण हुई हो सकती है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान के लिए 72 घंटे तक शव को सुरक्षित रखा जाएगा। साथ ही पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और पहचान के प्रयास जारी हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के जैन मंदिर में चोरी:चांदी की मूर्ति-बर्तन और कैश ले गए चोर, पहचान छिपाने के लिए DVR भी उखाड़ी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जैन मंदिर में घुसकर दो अज्ञात चोरों ने लाखों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!