Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लुधियाना में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरू:ऑनलाइन और ऑफलाइन मान्य; 11 अगस्त लास्ट डेट, सदस्य भी जोड़े जाएंगे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब सरकार ने नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA)-2013 और स्मार्ट राशन कार्ड योजना के तहत नए राशन कार्ड बनाने तथा मौजूदा राशन कार्डों में नए सदस्यों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 22 जुलाई से 11 अगस्त तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

जिला खाद्य, सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य पात्र परिवारों और लाभार्थियों को पारदर्शी, निष्पक्ष और तकनीक आधारित प्रक्रिया के माध्यम से योजना का लाभ उपलब्ध कराना है।

आवेदन फॉर्म हिंदी/अंग्रेजी (विभाग की ओर से उपलब्ध भाषा विकल्पों) में विभागीय वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। आवेदन भरने से पहले आवेदकों को फॉर्म के साथ दी गई सभी हिदायतों को ध्यानपूर्वक पढ़ने और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने के निर्देश दिए गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन के दो विकल्प

आवेदक अपने नजदीकी सेवा केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इस सुविधा के लिए प्रति आवेदन 100 रुपए प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। वहीं, आवेदक स्वयं राज्य सरकार के ई-आरसीएमएस पोर्टल के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लिया जाएगा।

जो आवेदक ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र और 100 रुपए शुल्क जिला नियंत्रक, खाद्य, सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामले कार्यालय, लुधियाना नगर निगम भवन, तीसरी मंजिल, जोन-डी, सराभा नगर में जमा कर सकते हैं।

विभाग ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आवेदक के मोबाइल नंबर पर आवेदन प्राप्त होने का संदेश और रसीद नंबर भेज दिया जाएगा।

आवेदन 22 जुलाई से 11 अगस्त तक किसी भी कार्यदिवस में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सेवा केंद्र, सीएससी या जिला कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। विभाग ने अधिक जानकारी के लिए आवेदकों से जिला खाद्य, सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामले कार्यालय, लुधियाना अथवा अपने नजदीकी सेवा केंद्र/सीएससी से संपर्क करने की अपील की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!