Wednesday , September 9 2026
Breaking News

लुधियाना में देह व्यापार के अड्डे पर आप विधायिका और पुलिस ने की रेड, तीन गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। आम आदमी पार्टी की लुधियाना साउथ से विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने पुलिस के साथ मिलकर पंजाब के लुधियाना के मोती नगर में रेलवे लाइन के पास चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके पर दो महिलाएं और एक पुरुष मिले।

घटनास्थल पर कुछ संदिग्ध सामान भी मिला है। मोती नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से पकड़े गए युवक की पहचान धरमिंदर के रूप में हुई है। मौके से पकड़ी गई महिला ने बताया कि वह सिर्फ पैसे लेने के लिए यहां आई थी।

छीना ने कहा- लोगों ने मुझे बताया था कि उक्त जगह पर वेश्यावृत्ति चल रही है। उक्त इलाके में कुल 5 शेड हैं, जिनमें कई कमरे बने हुए हैं। इन सभी में प्रवासी परिवार रहते हैं। छीना ने कहा कि जब हम आज वहां छापेमारी के लिए पहुंचे तो वहां से चार महिलाएं और दो पुरुष भाग गए।

साथ ही मौके से दो महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ा। मौके पर पुलिस को बुलाया गया और उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। छीना ने कहा- हमने एसएचओ के साथ पहुंचे एक व्यक्ति की पहचान की है, जो सिविल वर्दी में आया था। वह व्यक्ति अक्सर उक्त जगह से पैसे लेने आता है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है। छीना ने कहा- किसी भी आरोपी को माफ नहीं किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!