Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पंजाब से 12 सांसदों ने ली शपथ, अमृतपाल सिंह नहीं पहुंच पाए, सीएम मान ने आप के तीनों सांसदों को दी बधाई, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : 18वीं लोकसभा के लिए आज पंजाब के 13 में से 12 सांसदों ने शपथ ली। खडूर साहिब से जीते अमृतपाल सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल में होने के कारण आज शपथ नहीं ले पाए। पंजाब के सभी 13 सांसदों को सांसद कार्यालय की ओर से आज दोपहर का समय दिया गया था।

शुरुआत में सबसे पहले गुरदासपुर से जीते सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शपथ ली। जिसके बाद अमृतसर के गुरजीत सिंह औजला ने शपथ ली। गुरजीत औजला ने संविधान हाथ में लेकर शपथ ली। अंत में उन्होंने जय जवान, जय किसान और जय संविधान का नारा भी लगाया। अमृतपाल सिंह का नाम लिया गया, लेकिन वे मौजूद नहीं थे।

उसके बाद जालंधर से चुने गए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, होशियारपुर से सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, श्री आनंदपुर साहिब से मलविंदर सिंह कंग, पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, डॉ. अमर सिंह, फरीदकोट से सर्बजीत सिंह खालसा, शेर सिंह घुबाया, हरसिमरत कौर बादल, गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉ. धर्मवीर सिंह गांधी ने शपथ ली।

गुरजीत औजला के शपथ लेने के बाद अमृपाल सिंह का नाम लिया गया। लेकिन जेल में होने के कारण वे सांसद में उपस्थित नहीं थे। जिसके चलते उन्हें आज शपथ नहीं दिलाई गई। इसके बाद जालंधर के सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को शपथ दिलाई गई।

सीएम मान ने दी नव-निर्वाचित सांसदों को शुभकामनाएं

सीएम भगवंत मान ने नव-निर्वाचित सांसदों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पोस्ट कर कहा- मैं आज संसद पहुंचा हूं, आम आदमी पार्टी के तीनों सांसदों ने आज संसद में शपथ ली है, बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं। तीनों पंजाब के हकों और मुद्दों की आवाज जोर-शोर से उठाएंगे। इन्कलाब जिंदाबाद..।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!