Wednesday , October 21 2026
Breaking News

लुधियाना पुलिस ने दबोचे 2 शातिर बदमाश:अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद, बड़ी वारदात की फिराक में थे; रिमांड पर लेने की तैयारी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग बोर की दो अवैध पिस्तौलें और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और हथियारों के स्रोत की जांच कर रही है।

मामले की जानकारी देते हुए एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि 16 जून को वह अपनी पुलिस टीम के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली।

मुखबिर ने बताया कि कुछ आरोपी अवैध हथियारों के साथ आशियाना पार्क के बाहर, गुरुदेव नगर कॉलोनी के पास मौजूद हैं और किसी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई की जाए तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

पुलिस ने चारों तरफ से घेरा, भागने का नहीं दिया मौका

एएसआई गुरविंदर सिंह ने तुरंत अपनी टीम को अलर्ट किया और मौके पर छापेमारी के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने आशियाना पार्क के बाहर खड़े संदिग्ध युवकों को चारों ओर से घेर लिया। अचानक हुई घेराबंदी से आरोपी घबरा गए और उन्हें भागने का मौका नहीं मिला।

पुलिस टीम ने दोनों को काबू कर लिया। इसके बाद जब नियमानुसार उनकी तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

तलाशी में मिला हथियार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार और अरुण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक .32 बोर की पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस, तथा एक .315 बोर की पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों अवैध पिस्तौलें और चारों जिंदा कारतूस कब्जे में लेकर सील कर दिए तथा दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

बड़ी साजिश का खुलासा होने की उम्मीद

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शहर में ये हथियार किस उद्देश्य से लाए गए थे और इनके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी गहन जांच की जा रही है। पुलिस अब आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की तैयारी में है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!