Friday , September 11 2026
Breaking News

लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर टैक्सी ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, गाड़ी गायब, लुटेरों पर शक की सुई, पढ़ें

खन्ना, (PNL) : पंजाब के खन्ना से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। खन्ना में लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर आज सुबह समराला में हरिओं गांव के पास एक टैक्सी ड्राइवर का शव मिला। जिसकी गोलियां मारकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के रहने वाले रवि कुमार के तौर पर हुई। वारदात के बाद टैक्सी भी गायब है। जिससे यही आशंका है कि लूट की नीयत से वारदात के बाद लुटेरे हत्या करके गाड़ी लूटकर ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

घर फोन करके बोला – पापा मुझे गोली लगी

रवि कुमार ने रात अपने परिवार वालों से कहा कि चंडीगढ़ से लुधियाना सवारी छोड़नी है। उसके पिता जय कुमार ने बताया कि सुबह 4 बजे फोन आया तो बेटा काफी परेशान लग रहा था। 15 मिनट बाद फिर फोन आता है कि पापा मुझे गोली लगी है। लोकेशन भेजी गई और आकर देखा कि बेटे की मौत हो चुकी थी। उसके गोलियां मारी गईं। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। रवि परिवार का इकलौता बेटा था।

जय कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले रवि की शादी हुई। चार महीने से रवि टैक्सी चलाने लगा था। वह ऑल्टो कार चलाता था। उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। पत्नी पिंकी ने भी यही कहा कि उनके पति ने फोन करके घर यही बताया कि उसे गोली लगी है। उसके बाद कोई बात नहीं हुई।

अभी कुछ नहीं कह सकते- डीएसपी

समराला के डीएसपी तरलोचन सिंह ने कहा कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली वे तुरंत मौके पर आए। सीआईए की टीम भी उनके साथ है। उन्होंने बताया कि गोलियां मारकर मर्डर किया गया है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि यह लूटपाट का केस है या कोई अन्य। हर पहलू पर जांच कर रहे हैं। रवि का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। उम्मीद है कि जल्द केस को ट्रेस करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!