Saturday , August 1 2026
Breaking News

बड़ी खबर : ब्राजील में प्लेन क्रैश, 61 लोगों की मौत, एक मिनट में 17 हजार फीट नीचे गिरा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वोएपास एयरलाइन ने कहा कि साओ पाउलो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट ग्वारूलहोस के लिए रवाना हुआ प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 57 यात्री और 4 क्रू मेंबर थे। दुर्घटना कैसे हुई, यह पता नहीं चल पाया है। हादसे का शिकार हुए प्लेन का रजिस्ट्रेशन PS-VPB एक ATR 72-500 है। इसमें कुल 74 लोग सवार हो सकते हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि क्रैश होने के टाइम प्लेन में 62 लोग थे।

एक मिनट में 17 हजार फीट नीचे गिरा प्लेन

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक उड़ान ट्रैकिंग डेटा से पता चला है कि क्रैश से डेढ़ मिनट पहले प्लेन ने ऊंचाई पर जाना छोड़ दिया था। स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 1 बजकर 21 मिनट तक प्लेन 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसके बाद महज 10 सेकंड में लगभग 250 फीट नीचे गिर गया। अगले आठ सेकंड में लगभग 400 फीट ऊपर चला गया। इसके 8 सेकंड बाद 2 हजार फीट नीचे पहुंचा। फिर, लगभग यह तेजी से नीचे उतरने लगा। सिर्फ एक मिनट में लगभग 17 हजार फीट नीचे गिरा और इसमें आग लग गई।

CNN ब्राजील की रिपोर्ट के मुताबिक सिविल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने बताया है कि प्लेन रिहायशी इलाके में गिरा, लेकिन इस वजह से जमीन पर कोई हताहत नहीं हुआ। एक आवासीय घर को नुकसान पहुंचा है। विमान कास्केवेल से रवाना हुआ था और साओ पाओलो के रास्ते में था। ब्राजील के समय के मुताबिक दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर उसका सिग्नल गायब हो गया।

एयरलाइन वोएपास ने कहा है कि अभी भी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि दुर्घटना कैसे हुई। विन्हेडो के पास वैलिनहोस अथॉरिटी के मुताबिक हादसे में कोई भी जिंदा नहीं बचा है। पास के कॉन्डोमिनियम कॉम्प्लेक्स में केवल एक घर को नुकसान हुआ, लेकिन कोई भी निवासी घायल नहीं हुआ है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राम मंदिर पर संसद में अनोखा प्रदर्शन… डिंपल यादव ने रखा चंदा बॉक्स और संत बनकर बैठे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंदी चोरी के मामले पर आज शुक्रवार को संसद परिसर में …

दौलत, शौहरत और इज्जत मिली है…ट्रोलिंग पर Kangana Ranaut का नया बयान

न्यूज डेस्क, (PNL) :बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ट्रोल किए जाने के सवाल पर जवाब …

जालंधर में शहीद उधम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि:टीवी सेंटर पार्क में उमड़े नेता, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए; ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर टीवी सेंटर स्थित …

13 साल की बच्ची 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई:लुधियाना में पेट दर्द होने पर पता चला; आरोपी राखी बंधवाता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 13 साल की रेप पीड़िता 7 महीने की प्रेग्नेंट हो …

पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:तापमान 0.3°C गिरा; सभी डैम का जलस्तर बढ़ा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में आज (31 जुलाई) से 3 अगस्त तक भारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!