Wednesday , November 11 2026
Breaking News

मोहाली में कांग्रेस नेता के घर फायरिंग:8 गोलियां मारकर भागे हमलावर; परिवार बोला- डोनी बल गैंग से धमकियां मिल रही थीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली में कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के घर फायरिंग हुई। घर पर करीब 8 गोलियां मारी गई। घर से निकलकर हमलावरों को कोई देख पाता, उससे पहले हमलावर भाग गए। गोलियां घर की दीवारों और मेन गेट पर लगीं, जिनके निशान पड़े हुए हैं।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घर के मालिक का कहना है कि उन्हें काफी समय से गैंगस्टर डोनी बल की गैंग की ओर से धमकियां दी जा रही थीं।मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई, जिसने सबूत जुटाए। गोलियों के खोलों को जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि, अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी गैंग ने नहीं ली है।

फायरिंग की सूचना के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस।

फायरिंग की सूचना के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस।

रात ढाई बजे घर पर गोलियां चलीं

यह घटना मोहाली जिले के जीरकपुर के बलटाना इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे कांग्रेस के पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के घर पर फायरिंग हुई। परिजन के मुताबिक, बाइक सवार दो लोगों ने घर पर गोलियां चलाईं।इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गोलियां की आवाज सुनकर पूरे रिहायशी इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, कोई घर से निकला। परिजन बताते हैं कि जैसे ही घर से बाहर निकलकर हमलावरों को देखने की कोशिश की गई तो वे बाइक लेकर भाग गए। उसी समय मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।पुलिस के मुताबिक, घर पर करीब 8 राउंड गोलियां चलाई गईं। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और फायरिंग की वजह का पता लगाने में जुटी है।

जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम भी बुलाई।

जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम भी बुलाई।

पहले भी मिली थीं गैंग के नाम पर धमकियां

पूर्व पार्षद नीतू चौधरी ने बताया है कि उन्हें पहले डॉनी बल गैंग के नाम पर कथित तौर पर धमकियां मिली थीं। इस संबंध में उन्होंने जीरकपुर पुलिस थाने में मामला भी दर्ज कराया था। अब उनके घर पर फायरिंग हुई है।

उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जबकि, पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि ताजा वारदात में उसी गैंग का हाथ है या फायरिंग के पीछे कोई दूसरी रंजिश है।

8 राउंड फायरिंग, CCTV फुटेज खंगालेगी पुलिस

SP गजलप्रीत कौर के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में करीब 8 राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। गोलियां दीवारों और मेन गेट पर लगी हैं, जिनके निशान मौजूद हैं। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर गोलियों के निशानों की जांच कर रही है।

हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी, ताकि ठीक से पता लगाया जा सके कि हमलावर कितने थे और किस वाहन से आए थे। फिलहाल, फायरिंग की वजह और आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि फायरिंग के पीछे पहले मिली धमकियों का हाथ है या कोई अन्य कारण है।

कांग्रेस से पार्षद बने थे नीतू चौधरी, बाद में AAP में गए

कांग्रेस नेता नीतू चौधरी साल 2022 में पार्षद बने थे। उन्होंने जीरकपुर के बलटाना के वार्ड 31 से चुनाव लड़ा था। हालांकि, बाद में वह कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्होंने बताया है कि उन्हें पिछले साल डोनी बल गैंग के नाम पर धमकी आई थी।

उस समय उन्होंने जीरकपुर थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने कहा था कि मामले में कार्रवाई की जाएगी, लेकिन FIR के बाद कोई एक्शन नहीं हुआ। इसके बाद भी विदेशी नंबरों से धमकियां मिलती रहीं। अब यह फायरिंग हुई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!