Tuesday , September 29 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री भगवंत मान 29 अगस्त को बठिंडा में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के सीजन-2 का करेंगे उद्घाटन : मीत हेयर

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस वाले दिन बठिंडा के शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में ‘ खेडां वतन पंजाब दियां’ के सीजन-2 का उद्घाटन करेंगे। इस बार खेडां वतन पंजाब दियां- 2023 में 5 नये खेल साईक्लिग, घुड़सवारी, रग्बी, वुशू और वॉलीबाल (शूटिंग) शामिल किये गये हैं और आयु वर्गों की संख्या भी छह से बड़ा कर आठ कर दी है। खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन के लिए मुख्यमंत्री द्वारा www.khedanwatanpunjabdia.com पोर्टल लांच किया गया है जिस पर खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।

आज यहाँ जारी प्रैस बयान में जानकारी देते हुये खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि इस बार 35 खेलों में आठ आयु वर्गों के मुकाबले करवाए जाएंगे। खेल के उद्घाटनी समारोह में जलायी जाने वाली मशाल मार्च की यात्रा आज लुधियाना के गुरू नानक स्टेडियम से शुरू हो गई जहाँ पहले सीजन के खेल का समाप्ति समारोह हुआ था। यह मशाल मार्च हफ्ते में राज्य के सभी 23 ज़िला मुख्यालयों का टूर करके 29 अगस्त को उद्घाटनी समारोह के मौके पर बठिंडा पहुँचेगी।

खेल मंत्री ने आगे बताया कि इस बार आठ आयु वर्ग अंडर 14, अंडर 17, अंडर 21, 21-30 साल, 31- 40 साल, 41- 55 साल, 56- 65 साल और 65 साल से आयु वर्ग शामिल हैं। एथलैटिकस, हाकी, फ़ुटबाल, वालीबाल ( शूटिंग और स्मैशिंग), कबड्डी (सर्कल और नेशनल स्टाइल), हैंडबाल, मुक्केबाज़ी, बास्केटबाल, कुश्ती, जूडो, तीरअन्दाज़ी, निशानेबाज़ी, पावर लिफ्टिंग, लॉन टैनिस, बैडमिंटन, किक बाक्सिंग, काएकिंग और कैनोइंग, खो खो, जिम्नास्टिक, तैराकी, नैटबाल, गतका, शतरंज़, टेबल टैनिस, रोलर स्केटिंग, वेटलिफटिंग, सॉफ्टबाल, रोइंग, घुडसवारी, साईक्लिंग, वुशू, रग्बी और तलवारबाजी खेलों के मुकाबले करवाए जाएंगे।

मीत हेयर ने आगे बताया कि ब्लॉक स्तरीय मुकाबले 1 से 10 सितम्बर तक, ज़िला स्तरीय मुकाबले 16 से 26 सितम्बर तक और राज्य स्तरीय मुकाबले 1 से 20 अक्तूबर तक करवाए जाएंगे। राज्य स्तर पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वालों को क्रमवार 10, 7 और 5 हज़ार रुपए के इनाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में खेल सभ्याचार पैदा करने और पंजाब को खेलों में देश का नंबर एक राज्य पैदा करने के सपने को व्यावहारिक रूप देने के लिए बनाईं गई खेडां वतन पंजाब दियां पहले साल की सफलता के बाद इस साल दूसरी खेडां वतन पंजाब दियां करवाने के लिए विभाग द्वारा पूरी तैयारी की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!