Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाब में बाढ़ से फसलों के हुए नुकसान के लिए मान सरकार ने जारी किए 186 करोड़ रुपए, पढ़ें किस जिले को कितने पैसे मिले

चंडीगढ़, (PNL) : राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाढ़ प्रभावित जि़लों के किसानों की फ़सल के हुए नुकसान की भरपायी के लिए 186 करोड़ रुपए से भी ज़्यादा की राशि जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि राज्य के 16 जि़लों के डिप्टी कमिश्नरों को प्राकृतिक आपदा राहत कोष में से फसलों के हुए नुकसान संबंधी राहत देने के लिए फंड जारी किए गए हैं।

जिम्पा ने बताया कि जुलाई और अगस्त महीने में राज्य के कई इलाकों में बाढ़ के कारण किसानों की फ़सल खऱाब हुई है। राज्य के सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में विशेष गिरदावरी करवाई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 15 अगस्त को बाढ़ पीडि़त लोगों के साथ किया वायदा निभाया और मुआवज़े के चैक सौंपे।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ पीडि़त लोगों को मुआवज़ा देने के लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के पास इस मनोरथ के लिए फंड्स की कोई कमी नहीं है। जिम्पा ने कहा कि किसानों और अन्य प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

आपदा प्रबंधन मंत्री ने बताया कि बाढ़ के कारण फसलों के हुए नुकसान संबंधी राहत देने के लिए संगरूर जि़ले को 26 करोड़ 8 लाख 34,400 रुपए, फिऱोज़पुर जि़ले को 22 करोड़ 44 लाख रुपए, तरन तारन को 26 करोड़ 52 लाख रुपए, पटियाला को 59 करोड़ 50 लाख रुपए और मानसा को 12 करोड़ 92 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

इसी तरह अमृतसर जि़ले को 3 करोड़ 73 लाख 18,400 रुपए, फाजि़ल्का को 8 करोड़ 77 लाख 6,400 रुपए, गुरदासपुर को 5 करोड़ 84 लाख 80 हज़ार रुपए, जालंधर को 2 करोड़ 31 लाख 26,800 रुपए, लुधियाना को 2 करोड़ 31 लाख 26,800, मोगा को 3 करोड़ 99 लाख 77,200 रुपए, रूपनगर को 18 लाख 45,520 रुपए, पठानकोट को 64 लाख 60 हज़ार रुपए, एस.बी.एस. नगर को 1 करोड़ 25 लाख 52,800 रुपए, फतेहगढ़ साहिब को 1 करोड़ 59 लाख 98,700 रुपए और एस.ए.एस. नगर को 1 करोड़ 73 लाख 40 हज़ार रुपए की राशि दी गई है।

जिम्पा ने बताया कि यह कुल राशि 186 करोड़ 12 लाख 63,020 रुपए बनती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ख़ुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करके ज़मीनी स्थिति का पता लेते रहे हैं और अब प्रभावित जि़लों के लोगों की मदद के लिए पूरी ताकत लगाई जा रही है। जिम्पा ने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा राहत सम्बन्धी और लोगों की फीडबैक के बारे ज़िला स्तर पर डिप्टी कमिशनरों से समय-समय पर लगातार रिपोर्ट ली जा रही है।

काबिलेगौर है कि मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि प्रभावित लोगों को मुआवज़ा देने के लिए फसलों, जानवरों, घरों या अन्य नुकसान को विशेष गिरदावरी अधीन लाया गया है, जिससे इस नुकसान की भरपायी की जा सके। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोगों को यह आश्वासन भी दे चुके हैं कि उनकी सरकार पीडि़त लोगों को नुकसान के एक-एक पैसे का मुआवज़ा देगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!