Friday , October 23 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के पोर्टल की शुरुआत, ऐसे करें आवेदन, पढ़ें

पटियाला, (PNL) : राज्य में खेलों को प्रफुल्लित करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज नये पोर्टल www.khedanwatanpunjabdia.com की शुरुआत की, जिसके साथ इसी महीने की 29 तारीख़ से शुरू होने जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी इस पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समागम के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले साल करवाई ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ को लोगों ने बहुत स्वीकृति दी थी। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि इस खेल समारोह में छह अलग-अलग उम्र वर्गों में तीन लाख से अधिक खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन खिलाडिय़ों ने 30 खेल कैटागेरियों में ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर के अलग-अलग मुकाबलों में हिस्सा लिया था।  
 मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल भी यह खेल मुकाबले 29 अगस्त से शुरू होंगे, जिसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी इस पोर्टल पर ऑनलाईल आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार पाँच नयी खेल साईकलिंग, घुडसवारी, रगबी, वुशू और वॉलीबॉल शूटिंग भी शामिल की गई हैं, जो राज्य में खेल को और अधिक प्रफुल्लित करने के लिए सरकार का विनम्र सा प्रयास है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में खेल का माहौल सृजन करने के लिए सरकार हर संभव यत्न कर रही है, जिससे नौजवानों की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाया जा सके। 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह खेल इस दिशा की ओर रचनात्मक कदम है, क्योंकि यह खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उपयुक्त मंच प्रदान कर रही हैं। भगवंत सिंह मान ने ज़ोर देकर कहा कि यह खेल राज्य सरकार को खिलाडिय़ों की ख़ूबियाँ और कमज़ोरियों की पहचान करने में भी मदद करेंगी, जोकि भविष्य में होने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए उनको तैयार करने के लिए लाभप्रद सिद्ध होंगी। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार राज्य में खेल को प्रसिद्ध बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही, क्योंकि यह खेल राज्य की तरक्की और यहाँ के लोगों की खुशहाली में अहम रोल निभा सकती हैं।  

About Punjab News Live -PNL

Check Also

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कॉर्पियो से शराब की तस्करी:सीआईआई ने 20 पेटी व्हिस्की और देसी की बोतल के साथ एक को पकड़ा, एक फरार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जगराओं में जाली नंबर प्लेट लगाकर लग्जरी गाड़ियों से शराब …

7 रुपये की Lottery,, 1 करोड़ का इनाम…कोटकपूरा के मजदूर परिवार की चमकी किस्मत; जानें पूरी कहानी

फरीदकोट ,  (PNL) : पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में एक मजदूर परिवार की किस्मत …

Jalandhar में Trolley से टकराई Car , युवक की मौत; Driver को झपकी आने से हादसा, एक घायल

जालंधर , (PNL) : Jalandhar के शाहकोट-नकोदर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार आई-20 कार ट्रॉली से …

Amritsar में 6.581 किलो हेरोइन बरामद:पैकिंग का सामान भी मिला, BSF की ‘G’ कंपनी ने की कार्रवाई; मामला दर्ज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने 6.581 किलोग्राम हेरोइन …

Chandigarh में मर्डर, मंदिर के बाहर ऑटो में बैठे लोगों पर Firing, एक युवक की मौत

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-22बी में गुरुवार रात सनातन धर्म मंदिर के बाहर …

पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डॉयरेक्टर ने इस वजह से छोड़ दी सरकारी नौकरी, दिया इस्तीफा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रभदीप सिंह नत्थोवाल ने …

पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन:परमिंदर झोटा को दी गई श्रद्वाजंलि, सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का 6 दिवसीय स्पेशल सेशन आज से शुरू हो गया। …

जालंधर में मैकेनिकल इंजीनियर की मौत, बहन बोली-गर्लफ्रेंड ने मरवाया:उसी के घर मरा मिला, निहंग से गनपॉइंट पर उठवाया; 4 साल से रिलेशन में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में 22 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर की मौत मामले में उसकी बहन …

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!