Tuesday , July 21 2026
Breaking News

मुख्तार अंसारी पर खर्च किए 55 लाख रुपए पर सीएम मान का बड़ा बयान, बोले- अमरिंदर सिंह और सुखजिंदर रंधावा से वसूलेंगे

चंडीगढ़, (PNL) : यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी पर पंजाब में सियासत गरमाने लगी है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्तार अंसारी की पैरवी पर खर्च 55 लाख रुपये की वसूली पर रविवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस खर्च को तत्कालीन गृह मंत्री और जेल मंत्री से वसूल करेंगे। अगर वह नहीं देंगे तो उनकी पेंशन से वसूलेंगे।

बता दें कि उस समय पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार थी और गृह विभाग अमरिंदर सिंह के ही पास था। वहीं सुखजिंदर सिंह रंधावा जेल मंत्री थे। इसके बाद सुखजिंदर रंधावा का भी बयान आया है। रंधावा ने कहा कि सीएम सिर्फ बातें ही ना करें। उन्हें नोटिस देकर पूछे। वह हर सवाल का जवाब देंगे।

यूपी में मुख्तार के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। यूपी पुलिस अंसारी को हिरासत लेना चाहती थी लेकिन पंजाब सरकार गैंगस्टर का मेडिकल ग्राउंड दिखाकर उसे सौंपने से इन्कार कर देती थी। आखिर में यूपी पुलिस सुप्रीम कोर्ट पहुंची तो वहीं कैप्टन सरकार ने मुख्तार अंसारी की सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की थी। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को मुख्तार अंसारी को यूपी भेजने का आदेश दिया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!