Wednesday , September 9 2026
Breaking News

माझा में मजबूत हुई आम आदमी पार्टी, भूपिंदर सिंह संधू और कंवर संधू हुए पार्टी में शामिल, सीएम मान ने किया स्वागत, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : लोकसभा हलका खडूर साहिब में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी मज़बूती मिली है। आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले भूपिंदर सिंह संधू (बिट्टू) ‘आप’ में शामिल हो गए।

आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर विधायक का चुनाव लड़ने से पहले भूपिंदर सिंह संधू कांग्रेस पार्टी के मैंबर थे। वह 2016 में प्रदेश कांग्रेस के सचिव और 2011 में रेलवे बोर्ड (उत्तरी) के मैंबर थे। उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत खवासपुर के सरपंच के तौर पर की। वह खडूर साहिब के मैंबर ब्लाक समिति, मार्केट समिति के चेयरमैन और कृषि सहकारी सभा भारोवाल के प्रधान भी रह चुके हैं। भूपिंदर सिंह संधू पिछले 25 सालों से राजनीति में सक्रिय हैं, उनकी खडूर साहिब हलके में अच्छी पकड़ है। आम आदमी पार्टी में उनकी मौजूदगी पार्टी को ओर मज़बूत करेगी।

उनके इलावा एन.एस.यू.आई. पंजाब के पूर्व उपाध्यक्ष कंवर संधू भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वह विद्यार्थी राजनीति से आए हैं और नौजवानों में वह अच्छी पकड़ रखते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रस्मी तौर पर उक्त दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया। भगवंत मान ने कहा कि हमारी लोक समर्थकी नीतियों के कारण ज्यादा से ज्यादा लोग ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लिए काम करने वाले ईमानदार लोगों के लिए आम आदमी पार्टी के दरवाज़े हमेशा क लिए खुले हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!