Thursday , August 20 2026
Breaking News

मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को तोहफा:लुधियाना-जालंधर से शुरू होगी AC वॉल्वो बस सेवा, सीधे पहुंचाएगी कटरा

जालंधर , (PNL) : पंजाब रोडवेज ने मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। विभाग ने पहली बार लुधियाना और जालंधर से जम्मू-कटरा के लिए एसी वॉल्वो बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। टाइमिंग से जुड़ी कुछ समस्याओं के कारण अब यह बस सेवा सोमवार से नियमित रूप से रोजाना संचालित होगी।

सरकारी किराए पर मिलने वाली इस लग्जरी सुविधा से यात्रियों को ट्रेनों की लंबी वेटिंग और निजी ऑपरेटरों के महंगे किराए से राहत मिलेगी। गर्मी की छुट्टियों और त्योहारों के सीजन में मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में ट्रेनों में लंबी वेटिंग और निजी वॉल्वो बसों के अधिक किराए के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

सुपरफास्ट वॉल्वो बस लुधियाना से चलेगी

पंजाब रोडवेज की इस नई पहल से यात्रियों को बेहद किफायती दरों पर सुरक्षित और आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा। सरकारी किराए में लग्जरी सफर की शुरुआत होने से आम जनता की जेब पर बोझ कम होगा। पंजाब रोडवेज की यह सुपरफास्ट वॉल्वो बस लुधियाना से चलेगी, जिसके बाद जालंधर होते बस स्टैंड होते हुए जम्मू के लिए आगे बढ़ेगी।

कैसे उपलब्ध हुईं ये वॉल्वो बसें?

दरअसल, पंजाब रोडवेज ने हाल ही में आधुनिक यूरो-6 वॉल्वो बसों की नई खेप खरीदी है। इन नई बसों को फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट रूट पर चलाया जा रहा है। दिल्ली रूट पर नई बसों के शामिल होने के बाद वहां से उपलब्ध हुई पुरानी वॉल्वो बसों को अब उन नए रूटों पर भेजा जा रहा है, जहां यात्रियों की अधिक मांग है। इसी योजना के तहत जालंधर डिपो को दिल्ली रूट के लिए 3 नई वॉल्वो बसें मिली हैं, जिससे जम्मू-कटरा रूट पर बस सेवा शुरू करने के लिए बसें उपलब्ध हो सकी हैं।

आने वाले दिनों में मिलेंगे नए रूट

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस गर्मी के सीजन में इन बसों को लेकर यात्रियों से काफी अच्छे रिस्पांस की उम्मीद है। हरियाणा परिवहन द्वारा भी इसी तरह की वॉल्वो बसें कटरा के लिए चलाई जाती हैं, जिसकी तर्ज पर अब पंजाब ने भी कदम बढ़ाया है।

रोडवेज विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की मांग और फीडबैक को देखते हुए पंजाब के अन्य प्रमुख शहरों से भी कटरा व अन्य धार्मिक स्थलों के लिए नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सुखबीर बादल पर फायरिंग के मामले में नारायण सिंह चौरा कोर्ट में पेश हुए, वकील ने क्या कहा

अमृतसर , (PNL) : श्री दरबार साहिब के घंटाघर के बाहर 4 दिसंबर, 2024 को …

Gurdaspur: रावी नदी में बाढ़, मकोरा बंदरगाह पर नौका सेवा ठप; कई गांवों के लोग परेशान

गुरदासपुर: पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। …

पूर्व क्रिकेटर मनप्रीत गोनी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए, मुख्यमंत्री मान ने उन्हें इसमें शामिल करवाया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पूर्व क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी अब राजनीति में एक नई पारी शुरू …

Hockey World Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर एफआईएच हॉकी …

मलेशिया में छिपकर बैठे थे बंबीहा गैंग के गुर्गे, पंजाब पुलिस ने विदेश से लाकर दबोचे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित डेस्कअपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!