Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बेरहम हरियाणा पुलिस : प्रितपाल सिंह ने कहा-बोरी में डालकर पीटा, जबड़ा तोड़ दिया, परिवार बोला- पहली बार देखकर पहचान नहीं पाए

न्यूज डेस्क, (PNL) : खनौरी बॉर्डर पर हमले दौरान घायल हुए प्रितपाल सिंह अब चंडीगढ़ PGI में दाखिल हैं। पंजाब सरकार की तरफ से हरियाणा सरकार को लिखे लेटर के बाद उसे रोहतक PGI से चंडीगढ़ शिफ्ट किया गया, लेकिन 21 फरवरी को जो-जो प्रितपाल के साथ हुआ, उसे सुन सभी के रोंगटे खड़े हो गए।

प्रितपाल ने अपनी दबी आवाज में एक न्यूज पोर्टल को इंटरव्यू दिया। जबड़ा टूट जाने के कारण वे अपने साथ हुए अत्याचार को खुलकर बयान नहीं कर पाया, लेकिन जो भी कहा, किसी की भी आत्मा को झकझोर देने के लिए काफी है। पिता दविंदर सिंह ने बेटे की पुरानी तस्वीर दिखाते हुए कहा कि वे तो पहली बार में उसे पहचान भी नहीं पाए।

प्रितपाल सिंह ने बताया- 21 तारीख को पहली बार धरने पर गया था। मुझे उठाकर ले गए और काफी पिटाई की। मेरे सिर पर मारा, जबड़ा तोड़ दिया। उसके बाद भी काफी पिटाई की। टांगों व हाथों से उठाकर ले गए थे। अंदर ले जाकर बोरी में डाल टांगकर पीटा। उसके बाद अस्पताल लाया गया। मैं यहां सेफ नहीं हूं। सेफ फील नहीं कर रहा।

प्रितपाल सिंह के भाई गुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें डर है, कहीं आंख की रोशनी न चली जाए। नाक-मुंह से रुक-रुककर खून आ रहा है। ऊपर के दांत पूरी तरह से टूट चुके हैं। टांग पर प्लास्टर हुआ है। गुरजीत सिंह ने बताया कि उसके भाई के पास दो फोन थे। एक पुलिस ने ले लिया, दूसरा उसी के पास था। उससे उसने फोन कर बताया कि उसे हरियाणा वाले उठाकर ले गए हैं। उसे नहीं पता वे बचेगा या नहीं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!