Tuesday , October 20 2026
Breaking News

कठुआ से बिना ड्राइवर पंजाब पहुंची ट्रेन मामले में बड़ा एक्शन, स्टेशन मास्टर सहित 6 अधिकारी सस्पेंड, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : जम्मू-कश्मीर के कठुआ से मालगाड़ी (14806R) बिना ड्राइवर-गार्ड के चलकर पंजाब पहुंच गई थी। इसे लेकर रेलवे विभाग ने कार्रवाई कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने उक्त मामले में कठूआ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, सहायक लोको पायलट सहित 6 लोगों को सस्पेंड कर दिया है। फिरोजपुर मंडल के डीआरएम संजय साहू ने इसकी पुष्टि की है।

DRM संजय साहू ने कहा अभी तक जो कमेटी बनाई गई है पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिरकार बंद इंजन होने के बावजूद फ्रेशर मालगाड़ी कठुआ रेलवे स्टेशन से चलकर ऊंची बस्सी तक कैसे पहुंची। उन्होंने बताया कि कठुआ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर,इंजन के लोको पायलट और सहायक लोको पायलट समेत 6 लोगों को सस्पेंड किया गया है।

DRM बोले- ट्रेन के चलते ही अलर्ट पर रखा गया था कंट्रोल रूम

फिरोजपुर मंडल के डीआरएम साहू ने कहा- जब ट्रेन स्टेशन से निकली तो तुरंत पंजाब, हिमाचल और जम्मू के कंट्रोल रूम्स को अलर्ट कर दिया गया था। जिसके बाद रास्ते में आने वाले सभी रेलवे फाटकों को बंद रखने और अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया था।

डीआरएम साहू ने कहा- सुबह पांच बजे हमें इस घटना के बारे में पता चला था। जिसके बाद पूरी टीम को अलर्ट कर दिया गया था। साथ साथ हर स्टेशन से उक्त ट्रेन की वीडियो ग्राफी भी करवाई जा रही थी। इससे हमारा उद्देश्य यही था कि कहीं कोई भी जांच का एंगल छूट न जाए।

डीआरएम साहू ने कहा- हमने उक्त मालगाड़ी को रोकने के लिए पूरे रास्ते में प्रयास किए गए। हर स्टेशन पर उक्त गाड़ी के ट्रैक पर मिट्टी डाली गई। होशियारपुर के पास पूरे रेलवे ट्रैक एक स्थिति में था। जहां रेलवे विभाग द्वारा किए गए स्टॉपरों की मदद से किसी तरह ट्रेन को रोका गया।

डीआरएम साहू बोले- ये हमारी टीम की सूझबूझ थी कि बिना किसी घटना के उक्त ट्रेन को रोक लिया गया। डीआरएम साहू ने कहा- उक्त माल गाड़ी में डीजल इंजन लगा हुआ था। मगर फिर भी बिजली बंद करवा दी गई थी, क्योंकि अगर किसी भी तरह से माल गाड़ी को डीरेल करना पड़ जाता तो उसमें बिजली बंद होना ही अच्छा था। हमने हर तरह से अपने आप को तैयार रखा था।

जब डीआरएम साहू से पूछा गया कि पायलट चाय पीने के लिए ट्रेन से उतरा था। इस बारे में कितनी सच्चाई है। जिस पर साहू ने कहा- ये बात सरासर गलत है कि रेलवे पायलट चाय पीने के लिए उतरा था। बल्कि जब कठुआ से ट्रेन निकली तो उस वक्त क्रू चेंजिंग का समय था। साथ ही ट्रेन का इंजन बंद पड़ा था। मगर बिना इंजन ऑन किए उक्ट ट्रेन कैसे स्टेशन से चल पड़ी, इसकी जांच करवाई जा रही है। जिसके लिए कमेटी गठित कर दी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!