Sunday , November 1 2026
Breaking News

बंगाल के बाद अब पंजाब पर वार…CM Bhagwant Mann बोले- ये ब्लास्ट BJP के इलेक्शन की तैयारी

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में हुए डबल ब्लास्ट पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया है. मान ने कहा कि बीजेपी ने कहा कि बंगाल के बाद पंजाब की बारी है. ये ब्लास्ट बीजेपी के इलेक्शन की तैयारी है. बीजेपी हिंसा फैलाकर, डरा धमकाकर वोट लेती है. बीजेपी जहां जाती है वहां लड़ाई कराती है. दंगे कराना लोगों को बांटना बीजेपी का काम है. पंजाब शांति वाला राज्य है, बीजेपी अपनी हरकतों से बाज आए. सीएम मान ने कहा कि सरबत का भला करने वाली गुरबाणी यहां पर सुबह शाम करोड़ों लाउडस्पीकरों से बोली जाती है. आप हमारे साथ इस तरह की हरकतें ना करें. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा बनाए गए बेअदबी कानून से ये लोग बहुत परेशान है क्योंकि इन्हें पंजाब में लोगों को लड़वाना था. अगर बेअदबी होगी तो इन्हें दो समुदायों को आपस में भड़काना था, भिड़वाना था.

‘पंजाब ने बहुत काली रातें और काले दिन देखे हैं’

मगर अब इस नए बेअदबी कानून से सख्त सजा हो जाएगी तो कोई इनके कहने पर बेअदबी भी नहीं करेगा इसलिए ये कानून बीजेपी के एजेंडे पर बिल्कुल उल्टा हो गया. ये बीजेपी की पंजाब की तैयारी है. छोटे-मोटे ब्लास्ट करवाकर, लोगों को डराकर क्या आप लोगों से वोट लेना चाहते हो? मैं बीजेपी वालों को कहना चाहता हूं कि पंजाब ने बहुत काली रातें और काले दिन देखे हैं.

लोगों के जख्म अभी भी हरे ही हैं इसलिए इस तरह की हरकतों से बीजेपी बाज आ जाए. मान ने कहा कि ये बीजेपी के काम करने का स्टाइल है. जिस स्टेट में इलेक्शन लड़ना है, पहले वहां पर दंगे करवा दो, छोटे-मोटे धमाके करवा दो या आपस में लोगों की लड़ाई करवा दो, धर्म और जाति के नाम पर बांट दो. ये बीजेपी की पंजाब की तैयारी है.

‘बाज आए BJP, पंजाबी ये सब बर्दाश्त नहीं करेंगे’

सीएम मान ने कहा कि पंजाब देश के लिए हमेशा खड़ा है. जब भी देश संकट में होता है, चाहे अनाज की बात हो, चाहे कहीं दुश्मन की गोली का संकट हो, पंजाब हमेशा अपने सीने पर संकट लेता है. मगर पंजाब में शांति बनी रहेगी, कानून-व्यवस्था बनी रहेगी, दोषियों को सख्त सजा भी होगी और बीजेपी को मैं ये कहना चाहता हूं कि हमने बहुत काले दिन देख लिए हैं. अब पंजाबी ये सब बर्दाश्त नहीं करेंगे. पंजाबी शांतिप्रिय लोग हैं, हम दुनिया का भला मांगने वाली गुरबाणी पढ़ते हैं.

बंगाल में 100 सीटों पर मैंडेट को लूटा गया- मान

वहीं, बंगाल रिजल्ट पर मान ने कहा कि ममता बनर्जी की शिकायत है कि 100 सीटों पर उनके मैंडेट को लूटा गया है. वहां पर उनके लोग एजेंट के तौर पर बैठने नहीं दिए गए. उनको मारा-पीटा गया, उनको मारपीट कर भगा दिया गया. इलेक्शन कमीशन पर बहुत सारे दोष लग रहे हैं. ऐसे में इलेक्शन कमीशन को इस पूरी स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए. चुनाव आयोग को एक पक्ष का नहीं बनना चाहिए. इलेक्शन कमीशन सारी पार्टियों के लिए एक समान है. बहुत सारे सवाल इलेक्शन कमीशन पर उठते हैं उनको स्पष्ट करना चाहिए.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होते ही AAP में बगावत, 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

पटियाला, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार (31 अक्टूबर 2026) को आगामी पंजाब …

जालंधर में भीषण सड़क दुर्घटना, दो दोस्तों की मौत; वे जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे

जालंधर ,(PNL) : जालंधर में कल देर रात एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो युवकों की …

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

चंडीगढ़, (PNL) : छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा करने के उद्देश्य …

मोहाली स्टेडियम तैयार : “एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी के लिए सभी इंतजाम पूरे हैं”: नितिन कोहली

मोहाली, (PNL) : हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने …

जालंधर : उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मेयर विनीत धीर

जालंधर, (PNL) : शहर के मेयर एवं हलका नॉर्थ के इंचार्ज विनीत धीर ने रबर फुटवियर …

भगवंत मान और मोहिंदर भगत की कार्यशैली से प्रभावित होकर बस्ती दानिशमंदा के सैकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की जनहितैषी …

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!