Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर-अमृतसर में धमाके के बाद चंडीगढ़ में हाई अलर्ट:पंजाब पुलिस मुख्यालय का गेट बुलेटप्रूफ, सुरक्षा में और जवान किए तैनात

चंडीगढ़ , (PNL) : जालंधर में बीएसएफ हेड क्वार्टर के बाहर हुए धमाके के बाद चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय के मुख्य गेट को बुलेटप्रूफ कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यालय के बाहर पंजाब पुलिस के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं और आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इलाके में लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है।इसके साथ ही चंडीगढ़ पुलिस की पीसीआर भी आसपास लगातार गश्त कर रही है। यह इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि पास ही चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय और पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का कार्यालय भी स्थित है।

जाब पुलिस मुख्यालय।

जाब पुलिस मुख्यालय।

जालंधर और अमृतसर में धमाके से बढ़ी सतर्कता

मंगलवार रात जालंधर में बीएसएफ हेड क्वार्टर के बाहर धमाका हुआ, जिसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की आशंका जताई गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। वहीं अमृतसर में आर्मी कैंप के अंदर ग्रेनेड अटैक की कोशिश की गई, लेकिन वह दीवार से टकराकर फट गया।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की और माना कि जालंधर व अमृतसर में IED ब्लास्ट हुए हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर में धमाका टाइमर या रिमोट के जरिए किया गया हो सकता है और इसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों की भूमिका की आशंका है।

KLA ने ली जिम्मेदारी

जालंधर धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। पोस्ट में पुलिस अधिकारियों को धमकी भी दी गई है। इन घटनाओं के बाद चंडीगढ़ समेत पूरे पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!