Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने 2 लाख रुपए की रिश्वत के साथ SDO को किया काबू

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत आज बी. डी. पी. ओ. दफ्तर फ़तेहगढ़ साहिब में तैनात एस. डी. ओ. पंचायती राज अमरजीत कुमार को फंडों के प्रयोग सम्बन्धी सर्टिफिकेट ( यू. सी.) जारी करने के एवज में 2 लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू किया है। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि तहसील राजपुरा के गाँव बसंतपुरा के निवासी गुरमीत सिंह की शिकायत पर उक्त एस. डी. ओ. को गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने थाना विजीलैंस ब्यूरो, पटियाला रेंज में शिकायत दर्ज करवाई कि उक्त एस. डी. ओ. ने उसके गाँव में करवाए गए विकास कामों संबंधी फंडों के प्रयोग सम्बन्धी सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में 5 लाख रुपए रिश्वत माँगी थी। प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगा कर उक्त एस. डी. ओ. को सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 2 लाख रुपए लेते हुये मौके पर काबू कर लिया।

इस सम्बन्धी एस. डी. ओ. अमरजीत कुमार के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो, पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!