Sunday , July 26 2026
Breaking News

पंजाब में 13 जुलाई को आ सकते हैं PM मोदी:दोआबा में मेगा रैली कर फूंकेगे चुनावी बिगुल; कैंट रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन

जालंधर  , (PNL) : विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जुलाई में पंजाब आ सकते हैं। वह पिछले दिनों डेरा बल्लां आ चुके हैं। उनकी रैली दोआबा में हो सकती है। रेलवे के उच्च पदस्थ और विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 13 जुलाई को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने खुद पंजाब आ रहे हैं।

चर्चा है कि पीएम मोदी का यह दौरा केवल एक रेलवे स्टेशन के उद्घाटन तक सीमित नहीं रहेगा। जालंधर में प्रधानमंत्री की एक बड़ी जनसभा (रैली) आयोजित करने की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। रैली के जरिए पीएम मोदी पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के प्रचार अभियान का शंखनाद कर सकते हैं।

सुरक्षा और तैयारियों का दौर शुरू

प्रधानमंत्री के संभावित दौरे की खबर के बाद से ही प्रशासन, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और पंजाब पुलिस अलर्ट मोड पर आ गए हैं। स्टेशन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। यदि 13 जुलाई को पीएम मोदी का यह दौरा होता है, तो यह पंजाब की राजनीति और विकास दोनों ही लिहाज से एक बड़ा और दूरगामी मोड़ साबित होगा।

अमृत भारत योजना से चमका जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन

जनरल मैनेजर राजेश कुमार पांडे ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की और कहा कि “शीर्ष अधिकारियों से जो भी आदेश मिलेगा, उसी के अनुसार कार्यक्रम तय होगा।” लेकिन देशभर में रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए चल रही ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को पूरी तरह से नया रूप दे दिया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के हरनामदासपुरा श्मशानघाट की बदलेगी तस्वीर, बनेगी बेसमेंट पार्किंग, नितिन कोहली की बड़ी घोषणा

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने …

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख दीपके ने दिया ऐसा बयान, जिसकी हो रही जबरदस्त चर्चा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर …

लुधियाना में रास्ता मांगने पर युवक की पिटाई:ईंट-पत्थर बरसाए, गाड़ियों के शीशे तोड़े; CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में रास्ता मांगने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद कुछ …

Dharmendra Pradhan का हो इस्तीफा, विभाग बदलना मंजूर नहीं होगाः Rahul Gandhi

न्यूज डेस्क, (PNL) : राहुल गांधी 10 जनपथ, नई दिल्ली पहुंचे और छात्रों के बीच …

रूसी समुद्री क्षेत्र में एक भारतीय की मौत, MEA ने जताई चिंता, कहा- International व्यापार की आजादी पर खतरा

न्यूज डेस्क, (PNL) : ब्लैक सी में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!