Tuesday , September 29 2026
Breaking News

जालंधर में ₹20 हजार के विवाद में घर पर हमला:ईटों की हुई बरसात, जमकर हुई झड़प, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

जालंधर , (PNL) : जालंधर के घास मंडी के पास स्थित गुरु संत नगर में ₹20,000 के मामूली लेनदेन को लेकर भारी विवाद का मामला सामने आया है। यहां कुछ हमलावर युवकों ने एक पीड़ित के घर में घुसकर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़ित ने एक दिन पहले भी थाना 5 की पुलिस से इसकी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने केवल आश्वासन देकर छोड़ दिया। पुलिस की इसी ढीली कार्रवाई के कारण अगले दिन (शुक्रवार देर रात) बदमाशों ने दोबारा घर पर हमला बोल दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

लोन और रजिस्ट्री के पैसों से शुरू हुआ विवाद

मामले की पूरी जानकारी देते हुए पीड़ित सुनील ने बताया कि उसका साहिल नाम के एक युवक के साथ पैसों का लेन-देन था। दरअसल, सुनील को लोन करवाकर अपने लिए एक घर खरीदना था, जिसकी रजिस्ट्री की फीस देने के लिए उसने साहिल से ₹60,000 उधार लिए थे।

इसी बीच साहिल ने कहा कि उसे घर नहीं लेना है और वह अपने पैसे वापस मांगने लगा। सुनील ने लोन की प्रक्रिया शुरू करवा दी थी, लेकिन बाद में साहिल की माता ने लोन लेने से साफ मना कर दिया और तुरंत अपने पूरे पैसे वापस मांगने लगे।

₹40 हजार चुकाए, ₹20 हजार के लिए घर से उठाने लगे सामान

पीड़ित सुनील के मुताबिक, उसने कुल रकम में से ₹40,000 साहिल को वापस लौटा दिए थे और केवल ₹20,000 बकाया बचे थे। सुनील ने साहिल को भरोसा दिया था कि वह बाकी के पैसे शुक्रवार को लौटा देगा।

लेकिन, वीरवार को ही साहिल के साथ 2 से 3 महिलाएं सुनील के घर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि पैसे भले ही शुक्रवार को दे देना, लेकिन तब तक वे सुरक्षा के तौर पर घर का कुछ सामान ले जा रही हैं। इसके बाद वे जबरन घर से फ्रिज और कूलर उठाने लगे, जिसका सुनील ने विरोध किया और यहीं से विवाद बढ़ गया।

पुलिस की लापरवाही: शिकायत के बाद भी नहीं मिली सुरक्षा

सुनील का आरोप है कि वीरवार को हुई इस झड़प का वीडियो भी उसके पास मौजूद है, जिसकी शिकायत उसने तुरंत थाना 5 की पुलिस को दी थी। मगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और सिर्फ कार्रवाई का खोखला आश्वासन देकर उसे वापस भेज दिया।

पुलिस की इस ढिलाई का फायदा उठाकर शुक्रवार देर रात 7 से 8 नौजवान तेजधार हथियारों और ईंट-पत्थरों से लैस होकर दोबारा सुनील के घर पर आ धमके।

घर में तोड़फोड़ और दहशत का माहौल

हमलावरों ने सुनील के घर के अंदर घुसकर जमकर ईंट-पत्थर चलाए और गुंडागर्दी का नंगा नाच दिखाया। इस हमले में घर के आंगन में खड़ी बाइक पर तेजधार हथियारों के गहरे निशान पड़ गए हैं और पूरे घर में पत्थर बिखरे हुए हैं।

पीड़ित सुनील ने भावुक होकर कहा, “क्या मात्र ₹20,000 के लिए कोई किसी की जान लेने पर उतारू हो सकता है?” इस हिंसक घटना के बाद से पूरे गुरु संत नगर इलाके के लोग बेहद डरे हुए हैं।

2 घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस, इंसाफ की गुहार

घटना के वक्त पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को फोन कर सूचना दी, लेकिन गंभीर आरोप है कि वारदात के 2 घंटे बाद तक भी कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। अब पीड़ित परिवार ने प्रशासन और उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और हमलावर युवकों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!