Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाब में बेमिसाल विकास एवं खुशहाली के नए दौर का आधार बांधेगा दिल्ली-कटरा ऐक्सप्रेसवे : भगवंत मान

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि दिल्ली-कटरा ऐक्सप्रेसवे राज्य में बेमिसाल विकास एवं ख़ुशहाली के नये दौर की शुरुआत करेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की हाज़िरी में इस प्रोजैक्ट की समीक्षा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अहम प्रोजैक्ट का काम जल्दी मुकम्मल होगा और यह जल्दी लोगों को समर्पित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस प्रोजैक्ट को जल्द पूरा करने के लिए पहले ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( एन. एच. ए. आई.) को पूरा सहयोग और तालमेल कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रोजैक्ट इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधि को काफी बढ़ावा देने के इलावा नौजवानों के लिए रोज़गार के नये रास्ते खोलेगा।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह प्रोजैक्ट राज्य में व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देगा, जिससे पंजाब देश भर में से अग्रणी राज्य बन कर उभरेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के दख़ल के साथ इस प्रोजैक्ट पर काम में और तेज़ी आयेगी, जिससे पंजाब की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि यह राजमार्ग इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधि के लिए बढ़ावा देने के साथ-साथ श्रद्धा भेंट करने के लिए माता वैष्णो देवी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के समूचे विकास के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए ऐसे और प्रोजैक्ट पंजाब में लाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अहम प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने के बाद दिल्ली से पंजाब और जम्मू-कश्मीर जाने वाले ख़ास तौर पर माता वैष्णो देवी धाम जाने वाले यात्रियों के समय और पैसे की बचत होगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह 254 किलोमीटर लम्बा राजमार्ग 11,510 करोड़ रुपए की लागत के साथ बन रहा है और यह पंजाब के नौ जिलों जालंधर, संगरूर, मालेरकोटला, पटियाला, कपूरथला, लुधियाना, अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर में से गुज़रेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!