Sunday , April 12 2026
Breaking News

पंजाब में गन हाऊस में बड़ी चोरी, 16 राइफल, चार रिवाल्वर व एक पिस्तौल चुरा ले गए, जिले में अलर्ट

तरनतारन, (PNL) : पंजाब के तरनतारन से बड़ी खबर है। अमृतसर बाइपास चौक पर स्थित गन हाऊस को अज्ञात व्यक्तियों ने निशाना बनाया। अज्ञात व्यक्ति गन हाऊस से 22 हथियार, 58 कारतूस चोरी करने के बाद भाग निकले। इस बड़ी घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी तरनतारन की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जिले भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया।

गन हाऊस के मालिक मनमीत सिंह निवासी दीप एवेन्यू ने बताया कि वह अमृतसर बाइपास चौक पर मीत गन हाऊस कई सालों से चला रहे हैं। गत दोपहर वह अपने गन हाऊस पर पहुंचा तो देखा कि गन हाऊस में पूरा सामान बिखरा था। गन हाऊस से 16 राइफल, एक राइफल 30.6 बोर, चार रिवाल्वर, एक पिस्तौल और 58 कारतूस गायब थे। अज्ञात व्यक्ति दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में पड़ीं स्ट्रांग रूम की चाबियां निकाल कर हथियार चोरी कर मौके से फरार हो गए।

चोरी हुए हथियारों में ज्यादा हथियार लोगों के थे। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी साथ ले गए। बता दें कि अमृतसर बाईपास चौक पर 24 घंटे नाका लगता है। यहां से 10 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया। यह घटना पुलिस कार्य प्रणाली पर कई सवाल पैदा करती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने चर्चित Gym के मालिक एवं कांग्रेसी नेता को करवाया आम आदमी पार्टी में शामिल, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : शहर में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस से संबद्ध नेता और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!