Sunday , September 20 2026
Breaking News

पंजाब में किसानों का हल्लाबोल, सभी टोल फ्री:लाडोवाल टोल प्लाजा पर बिना टैक्स गुजर रहे वाहन, धरना लगाया; लैंड पूलिंग नीति का विरोध

पंजाब में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को किसानों ने लुधियाना स्थित पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा में शामिल लाडोवाल टोल प्लाजा समेत राज्यभर के सभी टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

किसान टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए हैं और आम जनता के वाहनों को बिना टोल टैक्स दिए गुजरने दिया जा रहा है। किसानों का यह विरोध मुख्य रूप से सरकार की ओर से लाई जा रही ‘लैंड पूलिंग नीति’ के खिलाफ है। इसके अलावा, जमीन गिरवी रखने और लैंड मॉर्गेज बैंक से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामलों में भी किसान लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे हैं।

किसानों का यह भी कहना है कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र और स्थानीय किसानों के हितों के खिलाफ हो सकता है। इन्हीं मुद्दों को लेकर आज पंजाब के विभिन्न टोल प्लाजा पर किसानों ने बैठकें कीं और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

लाडोवाल टोल प्लाजा पर नारेबाजी करते किसान।

लाडोवाल टोल प्लाजा पर नारेबाजी करते किसान।

उपजाऊ जमीन कॉर्पोरेट घरानों को सौंपने की साजिश’

इस बड़े प्रदर्शन की रूपरेखा पहले ही तैयार कर ली गई थी। गैर-राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम गैर-राजनीतिक) के राष्ट्रीय संयोजक और भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ऐलान किया था कि 14 जुलाई को पंजाब के सभी टोल प्लाजा को जनता के लिए टोल फ्री कर दिया जाएगा।

डल्लेवाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पंजाब की उपजाऊ कृषि भूमि को हासिल कर बड़े कॉर्पोरेट घरानों को सौंपने की कोशिश की जा रही है। लैंड पूलिंग नीति इसी दिशा में उठाया गया कदम है, जिसे किसान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे।

लाडोवाल टोल पर भारी भीड़, आम लोगों को मिली राहत

लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए हैं। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों से टोल टैक्स नहीं लिया जा रहा है, जिससे उन्हें राहत मिल रही है।

किसान नेताओं ने कहा है कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा, लेकिन शाम 4 बजे तक किसी भी टोल कंपनी को टैक्स वसूलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने इसे अपनी जमीन और अस्तित्व बचाने की निर्णायक लड़ाई बताया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!