Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुबह करीब 7:07 बजे एक ई-मेल भेजा गया। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली, स्कूलों, देवी तालाब मंदिर और बसों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

ई-मेल में जालंधर के स्कूलों में सुबह 11:11 बजे, श्री देवी तालाब मंदिर में दोपहर 12:11 बजे, कोर्ट परिसर में 2:11 बजे और एक कार्यालय में 3:11 बजे धमाका करने की धमकी का जिक्र है।

धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया है कि जालंधर में अमित शाह की रैली के स्टेज के नीचे IED लगाया गया है। इसके अलावा रैली में लोगों को लाने वाली 2,000 बसों में से 2-3 बसों में बम होने की बात भी कही गई है।

ई-मेल के लास्ट में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ और ‘बब्बर खालसा (परमार-कनाडा)’ के नाम लिखे गए हैं। इसके साथ गुरनख सिंह, डॉ. गुरनिरवैर सिंह, प्रो. गुरकाल सिंह और प्रो. गुरंगार सिंह के नाम भी दर्ज हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

साढ़े 12 बजे श्री देवी तलब मंदिर पहुंचेंगे शाह दोआबा की 23 विधानसभा सीटों को साधने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जालंधर-लुधियाना हाईवे से सटे परागपुर में रैली को संबोधित करेंगे। इसी रैली में भाजपा की ओर से निकाली गई नशामुक्त पंजाब की 4 यात्राओं का समापन होगा। अमित शाह करीब साढ़े 12 बजे श्री देवी तलब मंदिर पहुंचेंगे। यहां आधा घंटा रुककर संत समाज से मिलेंगे। इसके बाद रैली स्थल पर जाएंगे। फिर हेलिकॉप्टर से सीधे दिल्ली रवाना होंगे।

जालंधर वेस्ट से भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने बताया कि 35 एकड़ में पंडाल लगाया गया है। यहां करीब 25 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। जालंधर नॉर्थ से पूर्व विधायक और भाजपा नेता केडी भंडारी ने कहा कि

अमित शाह का दौरा भाजपा को मजबूती देने वाला है। चर्चा है कि अमित शाह 2027 के चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

शाह के लिए दो हेलीपैड बनाए गए गृहमंत्री के आने से पहले देवी तालाब मंदिर के साथ लभू राम दोआबा स्कूल की ग्राउंड में हेलीपैड बनाया गया है और दूसरा हेलीपैड रैली स्थल से कुछ ही दूरी पर बनाया गया है। भाजपा नेता केडी भंडारी ने बताया कि अमित शाह का यह दौरा भाजपा में जान फूंकेगा।

गृहमंत्री पहले शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मां त्रिपुल मालिनी मंदिर में नतमस्तक होकर मां का आशीर्वाद लेंगे और उसके बाद में रैली स्थल पर जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि 30 सितंबर की महारैली को केवल राजनीतिक कार्यक्रम के बजाय पंजाब को नशा के खिलाफ जागरूक करने वाली बड़ी मुहिम के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

नशा मुक्त यात्रा का जालंधर में होगा समापन गृह मंत्री के दौरे से पहले पंजाब बीजेपी की तरफ से निकाली जा रही नशा मुक्त पंजाब यात्रा का जालंधर में स्वागत के साथ समापन होगा। पंजाब में बीजेपी की नशा मुक्त पंजाब यात्रा की शुरुआत पठानकोट जिले के माधोपुर से 18 सितंबर 2026 को हुई थी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस यात्रा ने लगभग 4000 किलोमीटर का सफर तय किया और राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर किया।

जालंधर के देवी तालाब स्थित शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी मंदिर।

जालंधर के देवी तालाब स्थित शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी मंदिर।

पंजाब भाजपा का 2027 के लिए मिशन-26

  • 6 जिलों में भाजपा का सीटें जीतने का लक्ष्य: पंजाब भाजपा अपने मिशन 2027 के लिए 26 सीटों को साध रही है। इनमें जालंधर की 9, कपूरथला 4, नवांशहर 3, होशियारपुर 7, लुधियाना 1, फाजिल्का 1, अबोहर 1 सीट शामिल है। भाजपा सूत्रों ने दावा किया कि भाजपा इन सीटों पर खुद को सबसे ज्यादा मजबूत मानती है और इन्हीं पर फोक्स है।

  • सहयोगी दल की ताकत को परख रहा हाईकमान: पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी अकाली दल की ताकत को भी परख रही है। सूत्रों का कहना है कि मालवा में अकाली दल अभी तक के समीकरणों में पुराने क्लेवर में नहीं दिख रहा। शायद यही कारण है कि भाजपा और अकाली दल दोनों ने गठबंधन को लेकर कुछ भी क्लीयर नहीं किया है। भाजपा के कुछ लोगों का ये भी मानना है कि अकाली दल अपना सीएम चाहता है, इसलिए गठबंधन की वार्ता अंतिम दौर में आकर रुक गई है।

  • इंटर्नल सर्वे से नए सहयोगी ढूंढ रही भाजपा: भाजपा पंजाब में अब अकाली दल पर डिपेंड नहीं रहना चाहती। इसके लिए वह अपने इंटर्नल सर्वे में नए सहयोगियों की भी तलाश कर रही है। भाजपा के एक नेता ने बताया कि जिस तरीके से अकाली दल वारिस पंजाब अपनी पैठ बढ़ा रहा है, वो भी उसके लिए विकल्प हो सकता है। बस पार्टी की कट्टर विचारधारा को लेकर और इससे हिंदू वोट बैंक खिसकने की चिंता को लेकर अलग-अलग एंगल पर विचार चल रहा है।

  • चन्नी की नई पार्टी बनाने की अटकलों पर भी नजर: पूर्व सीएम और जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी अभी कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। हालांकि चन्नी दावा कर चुके हैं कि वह कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में कभी नहीं जाएंगे। इस बीच ये भी चर्चा है कि चन्नी चुनाव नजदीक आने पर नई पार्टी बना सकते हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि चन्नी अगर नई पार्टी बनाते हैं, तो उनके साथ भी गठबंधन करने से कोई एतराज नहीं होगा। भाजपा पंजाब में अपनी सरकार बनाकर नए विकल्प के रूप में उभरना चाहती है।

एलईडी से भाषण सुनाने का किया गया इंतजाम पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक रैली को अब तक की बड़ी सभाओं में शामिल करने के लिए इंतजाम किए गए हैं।

रैली में अमित शाह के संबोधन को सुनने के लिए पंडाल के अंदर और बाहर LED स्क्रीन लगाई गई हैं। रैली स्थल के आसपास वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग जोन तैयार किए गए हैं। दोआबा, माझा और मालवा से आने वाले वाहनों के रूट के अनुसार पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार बसों के जरिए लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!