Monday , August 17 2026
Breaking News

पंजाब-चंडीगढ़ में आज भी लू का यलो अलर्ट:आसमान से बरस रही आग, तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोगों को आने जाने में भी दिक्कत आ रही है । पांच जिलों का तापमान 39 डिग्री से पार चल रहा है। मौसम विभाग की तरफ से आज भी लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रात भी गर्म रहने का अनुमान है।राज्य में 25 अप्रैल तक ऐसा मौसम रहेगा। 26 अप्रैल से कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है। 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक हो गया है। बठिंडा और फरीदकोट में 41.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

7 जिलों में मौसम की स्थिति खराब

मौसम विभाग के मुताबिक आज लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। ऐसे में इन जिलों के अलग-अलग इलाकों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रह सकता है और गर्म हवाएं चल सकती हैं। 23 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ असर डालने की संभावना है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण अब कमजोर पड़ गया है, जिससे फिलहाल उसका असर कम हो गया है।

21 जिलों का तापमान 35 डिग्री से अधिक

राज्य में कुल 21 जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि 4 जिलों में तापमान 39 डिग्री से अधिक रहा। सबसे अधिक तापमान 41.6 डिग्री बठिंडा एयरपोर्ट और फरीदकोट में रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पटियाला में 39.3 डिग्री, भाखड़ा डैम में 39.2 डिग्री, लुधियाना में 39.0 डिग्री और चंडीगढ़ में 38.0 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।अमृतसर में 37.6 डिग्री, पठानकोट में 37.6 डिग्री, गुरदासपुर में 37.5 डिग्री, फाजिल्का में 37.5 डिग्री और पटियाला (ऑब्जर्वेटरी) में 37.3 डिग्री रहा। अन्य जिलों में भी तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच बना रहा।

24 तक लू चलने की संभावना

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में अगले 5 दिनों में 3 से 4 डिग्री तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के आसार हैं। उसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 24 अप्रैल के बीच कुछ स्थानों पर हीट वेव (लू) चलने की संभावना है।

ऐसा रहेगा 2 दिन का मौसम

23 अप्रैल – राज्य के अधिकांश हिस्सों में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। हालांकि, पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन और फिरोजपुर में ऐसी स्थिति की संभावना नहीं है।

24 अप्रैल – पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन और फिरोजपुर को छोड़कर पूरे पंजाब में कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की लेडी IAS को ED ने किया तलब:मोहाली से जुड़े प्रोजेक्ट में जांच; 18 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया

मोहाली , (PNL) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवल प्रीत बराड़ …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

जालंधर में पेट्रोल टैंकर और कार की टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, बठिंडा से तेल लेकर आ रहा था; ड्राइवर बोला- मेरे पास हादसे का वीडियो

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के व्यस्त गुरु नानक मिशन चौक पर आज टैंकर और हुंडई …

पंजाब में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, 124 IPS/PPS अफसर बदले, PNL पर देखें सबसे पहले लिस्ट

लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇👇 ips pps transfers list …

पंजाब लोक संपर्क विभाग के आई.पी.आर.ओ. अमनप्रीत सिंह मनौली के पिता मनजीत सिंह मनौली की अंतिम अरदास में प्रमुख हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, (PNL) : जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में जिला लोक संपर्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!